19 मार्च को धुरंधर 2 और टॉक्सिक में महाक्लैश
ताजा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे Whatsapp Channel को Join करें |
Dhurandhar-2-Vs-Toxic-Box-Office-Clash-2026
19 मार्च 2026 को रणवीर सिंह और यश की फिल्मों के बीच बड़ा बॉक्स ऑफिस क्लैश, दोनों हाई-बजट मल्टी-लैंग्वेज रिलीज।
टॉक्सिक के ट्रेलर को घंटों में 9 मिलियन व्यूज, यश की तीन साल बाद दमदार वापसी से फैंस में जबरदस्त उत्साह।
Mumbai/ मार्च 2026 का तीसरा सप्ताह भारतीय सिनेमा के लिए बेहद अहम होने जा रहा है। 19 मार्च को दो बड़े सितारों की फिल्में सिनेमाघरों में एक साथ रिलीज होंगी। धुरंधर 2 और टॉक्सिक: ए फेयरीटेल फॉर ग्रोन-अप्स के बीच सीधा मुकाबला देखने को मिलेगा, जिसे ट्रेड एक्सपर्ट्स साल का सबसे बड़ा बॉक्स ऑफिस क्लैश मान रहे हैं।
‘टॉक्सिक’ का ट्रेलर रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर छा गया और कुछ ही घंटों में इसे 9 मिलियन से ज्यादा व्यूज मिल गए। फिल्म में यश के साथ कियारा आडवाणी, हुमा कुरैशी और तारा सुतारिया अहम भूमिकाओं में नजर आएंगी। इस फिल्म की कहानी खुद यश और गीतू मोहनदास ने मिलकर लिखी है, जबकि निर्देशन भी गीतू मोहनदास ने किया है। फिल्म को कन्नड़ और इंग्लिश में शूट किया गया है और इसे हिंदी, तमिल, तेलुगु और मलयालम समेत कई भाषाओं में रिलीज किया जाएगा। इसका बजट 300 से 500 करोड़ रुपये के बीच बताया जा रहा है।
दूसरी ओर रणवीर सिंह स्टारर धुरंधर 2 भी बड़े पैमाने पर रिलीज हो रही है। फिल्म में रणवीर के साथ आर. माधवन, संजय दत्त और अर्जुन रामपाल जैसे कलाकार नजर आएंगे। पहले भाग की सफलता के बाद मेकर्स ने इसका सीक्वल तैयार किया है। इस बार कहानी हमजा अली के किरदार के इर्द-गिर्द घूमती है, जिसमें सत्ता, वफादारी और बदले की भावना को प्रमुखता दी गई है। फिल्म का निर्देशन आदित्य धर ने किया है और इसका बजट करीब 250 करोड़ रुपये बताया जा रहा है।
दोनों फिल्मों की स्टार पावर, बड़े बजट और मल्टी-लैंग्वेज रिलीज को देखते हुए बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त मुकाबले की उम्मीद है। अब दर्शकों की पसंद तय करेगी कि 19 मार्च को किस फिल्म का पलड़ा भारी रहेगा।