गोलमाल 5 में अजय देवगन, अरशद वारसी समेत ओरिजिनल स्टारकास्ट की वापसी
ताजा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे Whatsapp Channel को Join करें |
Golmaal 5 Original Cast Female Villain
फिल्म में पहली बार फीमेल विलेन, फैंटेसी-कॉमेडी और मजेदार गैंगस्टर के साथ कॉमिक ट्विस्ट देखने को मिलेगा।
गोलमाल 5 अगले साल सिनेमाघरों में रिलीज, रोहित शेट्टी की फ्रेंचाइजी दर्शकों को हंसी का फुल डोज देगी।
Bollywood/ रोहित शेट्टी की सुपरहिट कॉमेडी फ्रेंचाइजी ‘गोलमाल’ अब दर्शकों के लिए फिर से हंसी का तड़का लेकर आ रही है। ‘गोलमाल 5’ में इस बार फैंटेसी-कॉमेडी का नया मसाला जोड़ा गया है, जिससे दर्शकों को फ्रेंचाइजी में एक नया अनुभव मिलेगा।
सूत्रों के मुताबिक, ‘गोलमाल 5’ में ओरिजिनल स्टारकास्ट की धमाकेदार वापसी होगी। अजय देवगन (गोपाल), अरशद वारसी (माधव), तुषार कपूर (लकी), श्रेयस तलपड़े (लक्ष्मण), कुणाल खेमू और शरमन जोशी अपने लोकप्रिय किरदारों में लौट रहे हैं। इसके अलावा जॉनी लीवर, संजय मिश्रा, मुकेश तिवारी और अश्विनी कालेस्कर भी फिल्म में कॉमिक टाइमिंग को और ऊंचा करेंगे।
इस बार फ्रेंचाइजी में पहली बार फीमेल विलेन दिखाई देगी, जो अब तक पुरुष ही रही थी। यह नया ट्विस्ट फिल्म की कहानी में और रोचकता जोड़ता है। कहानी एक फैंटेसी-कॉमेडी होगी जिसमें दोस्ती, भ्रम, अराजक हालात और मजेदार गैंगस्टर किरदार प्रमुख भूमिका निभाएंगे।
वर्कफ्रंट की बात करें तो अजय देवगन ‘रेड 3’ और ‘दृश्यम 2’ में भी नजर आएंगे, जबकि अरशद वारसी ‘वेलकम टू द जंगल’ और ‘किंग’ जैसी फिल्मों में दिखाई देंगे। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, ‘गोलमाल 5’ को अगले साल सिनेमाघरों में रिलीज किया जाएगा।
रोहित शेट्टी की यह हिट फ्रेंचाइजी दर्शकों को हंसी का फुल डोज देने के लिए तैयार है।