उर्वशी रौतेला का भव्य जन्मदिन: ₹16 करोड़ के कथित डायमंड केक ने बटोरीं सुर्खियां
ताजा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे Whatsapp Channel को Join करें |
Urvashi Rautela Diamond Cake
उर्वशी रौतेला का कथित ₹16 करोड़ का डायमंड केक.
जन्मदिन पार्टी के वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल.
लग्ज़री और सेलिब्रिटी कल्चर पर छिड़ी बहस.
Mumbai / जब बात ग्लैमर, भव्यता और सुर्खियों की हो, तो नाम सबसे पहले आता है उर्वशी रौतेला का। ग्लोबल सुपरस्टार और इंटरनेशनल मंचों पर भारत का प्रतिनिधित्व करने वाली उर्वशी ने इस बार अपने जन्मदिन को ऐसा बनाया कि पूरी दुनिया हैरान रह गई। एक ऐसे समारोह में जिसने इंटरनेट की धड़कनें बढ़ा दीं, उर्वशी ने कथित तौर पर ₹16 करोड़ का सात-स्तरीय हीरों से जड़ा केक काटकर जश्न मनाया। यह सिर्फ एक केक नहीं, बल्कि शाही ठाठ-बाट और लग्ज़री का चलता-फिरता प्रतीक था। हर परत पर जड़े असली हीरे रोशनी में ऐसी चमक बिखेर रहे थे कि पूरा माहौल किसी रॉयल गाला नाइट जैसा नजर आ रहा था।