दिल्ली में लश्कर से जुड़े बांग्लादेशी मॉड्यूल का खुलासा, 8 संदिग्ध आतंकी गिरफ्तार

Sun 22-Feb-2026,07:52 PM IST +05:30

ताजा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे Whatsapp Channel को Join करें |

Follow Us

दिल्ली में लश्कर से जुड़े बांग्लादेशी मॉड्यूल का खुलासा, 8 संदिग्ध आतंकी गिरफ्तार Delhi Special Cell
  • लश्कर से जुड़े बांग्लादेशी मॉड्यूल का भंडाफोड़.

  • 8 संदिग्ध गिरफ्तार, मोबाइल-सिम बरामद.

  • आईएसआई फंडिंग और नेटवर्क की जांच जारी.

Delhi / Delhi :

Delhi / देश की राजधानी दिल्ली में स्पेशल सेल ने एक बड़े आतंकी नेटवर्क का खुलासा किया है। जांच के दौरान लश्कर-ए-तैयबा से जुड़े एक बांग्लादेशी मॉड्यूल का पर्दाफाश हुआ है। इस मामले में अब तक आठ संदिग्ध आतंकियों को गिरफ्तार किया गया है। इनमें से छह को तमिलनाडु से और दो को कोलकाता से पकड़ा गया। सभी को पूछताछ के लिए दिल्ली लाया जा रहा है।

पुलिस के मुताबिक, गिरफ्तार आरोपियों के पास से एक दर्जन से अधिक मोबाइल फोन और 16 सिम कार्ड बरामद हुए हैं। जांच में सामने आया है कि बांग्लादेश में बैठे इस मॉड्यूल का कथित हैंडलर शब्बीर शाह लश्कर के शीर्ष नेतृत्व से सीधे संपर्क में था। बताया जा रहा है कि शब्बीर अहमद लोन उर्फ शब्बीर शाह 2007 से ही लश्कर चीफ हाफिज सईद और 26/11 हमलों के मास्टरमाइंड जकी उर रहमान लखवी के संपर्क में था।

स्पेशल सेल का दावा है कि पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई भारत में आतंकी गतिविधियों को अंजाम देने के लिए अवैध रूप से रह रहे बांग्लादेशी नागरिकों की भर्ती कर रही थी। इसके लिए कथित तौर पर फंडिंग भी की जा रही थी, ताकि भारत में मजबूत आतंकी नेटवर्क तैयार किया जा सके।

एजेंसियां अब इस मॉड्यूल के पूरे नेटवर्क को खंगालने में जुटी हैं। पुराने रिकॉर्ड और संदिग्ध संपर्कों की भी जांच की जा रही है। सुरक्षा एजेंसियों का कहना है कि मामले की गहन पड़ताल जारी है और जल्द ही और खुलासे हो सकते हैं।