इजरायल-ईरान संघर्ष गहराया: दुनियाभर में दूतावास बंद, सुरक्षा हाई अलर्ट

Sat 14-Jun-2025,04:29 PM IST +05:30

ताजा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे Whatsapp Channel को Join करें |

Follow Us

इजरायल-ईरान संघर्ष गहराया: दुनियाभर में दूतावास बंद, सुरक्षा हाई अलर्ट ईरान से बढ़ते टकराव के बीच इजरायल ने वैश्विक स्तर पर अपने दूतावास बंद किए, नागरिकों को सतर्क रहने और प्रतीकों के प्रदर्शन से बचने की सलाह।
  • रान-इजरायल संघर्ष के बाद इजरायल ने सभी दूतावास बंद किए।

  • इजरायलियों को पब्लिक में प्रतीक न दिखाने की हिदायत।

  • यूरोप में यहूदी स्थलों की सुरक्षा कड़ी की गई।

Central District / Hod HaSharon :

Israel / ईरान और इजरायल के बीच जारी संघर्ष अब अंतरराष्ट्रीय स्तर पर गंभीर रूप ले चुका है। इजरायल ने दुनियाभर में अपने दूतावास बंद कर दिए हैं और नागरिकों को सार्वजनिक स्थानों पर यहूदी या इजरायली प्रतीकों के प्रदर्शन से बचने की सलाह दी है। इजरायल सरकार ने एक बयान में कहा है कि सभी काउंसलर सेवाएं अस्थायी रूप से स्थगित कर दी गई हैं। किसी आपात स्थिति में नागरिकों को स्थानीय सुरक्षा एजेंसियों से संपर्क करने की हिदायत दी गई है।

दूतावासों को कब तक बंद रखा जाएगा, इस पर फिलहाल कोई स्पष्ट जानकारी नहीं दी गई है। इसके साथ ही यूरोप में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। जर्मनी के चांसलर फ्रेडरिक मर्ज ने यहूदी स्थलों की सुरक्षा बढ़ाने का आदेश दिया है। स्टॉकहोम के ग्रेट सिनेगॉग के बाहर पुलिस वैन तैनात कर दी गई हैं।

इस बीच इजरायल ने शुक्रवार सुबह ईरान के न्यूक्लियर ठिकानों पर हवाई हमला किया। इजरायल का दावा है कि यह हमला ईरान को परमाणु हथियार बनाने से रोकने के लिए किया गया था। इस हमले में कई ईरानी टॉप कमांडर और वैज्ञानिक मारे गए। इसके जवाब में ईरान ने ड्रोन हमले की कार्रवाई की, जिसे इजरायल ने नाकाम करने का दावा किया है।

स्थिति बेहद तनावपूर्ण है और दुनियाभर की नजर इस संघर्ष के अगले कदम पर टिकी हुई है। दोनों देशों के बीच युद्ध जैसी स्थिति ने वैश्विक सुरक्षा पर गंभीर असर डाला है।