मिस यूनिवर्स 2025 फातिमा बॉश: मेक्सिको की नई ग्लोबल ब्यूटी क्वीन

Fri 21-Nov-2025,12:52 PM IST +05:30

ताजा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे Whatsapp Channel को Join करें |

Follow Us

मिस यूनिवर्स 2025 फातिमा बॉश: मेक्सिको की नई ग्लोबल ब्यूटी क्वीन फैशन डिजाइन की स्टूडेंट से दुनिया की सबसे खूबसूरत महिला बनने तक का सफर
  • मिस यूनिवर्स 2025 फातिमा बॉश की प्रेरक जीवन कहानी

  • फैशन डिजाइनर से विश्व सुंदरी बनने तक की जर्नी

  • सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल होती नई ग्लोबल स्टार

Delhi / New Delhi :

मेक्सिको की 25 साल की मॉडल फातिमा बॉश वो ब्यूटी क्वीन हैं, जिन्होंने अपनी एलीगेंस और कॉन्फिडेंस के दम पर मिस यूनिवर्स 2025 का ताज जीतकर दुनिया भर में सुर्खियां बटोरीं। कुछ ही मिनटों में उनका नाम दुनिया भर के सोशल मीडिया पर छा गया। लोग बस एक ही चीज जानना चाहते हैं कि आखिर कौन हैं फातिमा, जिसने कुछ घंटों में दुनिया का दिल जीत लिया। 

मिस यूनिवर्स 2025 बनीं फातिमा बॉश मेक्सिको की 25 साल की फातिमा बॉश फर्नांडीज ने मिस यूनिवर्स 2025 का खिताब जीत लिया है। उनकी खूबसूरती, आत्मविश्वास और स्टेज पर शानदार मौजूदगी की वजह से वे कुछ ही घंटों में पूरी दुनिया में मशहूर हो गईं। सोशल मीडिया पर हर तरफ बस उनका ही नाम है और लोग जानना चाहते हैं कि ये लड़की आखिर है कौन? फातिमा का जन्म और शिक्षा फातिमा बॉश का जन्म 19 मई 2000 को मेक्सिको के टीपा, टबैस्को में हुआ था।

उनके पिता का नाम बर्नार्डो बॉश हर्नांडेज और मां का नाम वैनेसा फर्नांडीज बाल्बोआ है। उनका एक भाई है, जिसका नाम बर्नार्डो बॉश है। फातिमा ने अपनी हाई स्कूल की पढ़ाई कोलेजियो अर्जी से पूरी की। इसके बाद 2021 से 2024 तक उन्होंने मेक्सिको सिटी की यूनिवर्सिडैड इबेरोमेरिकाना विश्वविद्यालय में फैशन डिजाइन में बैचलर डिग्री हासिल की।

फातिमा बॉश कौन हैं? 

फातिमा बॉश लगातार शिखर की सीढ़ियां चढ़ती जा रही हैं. वह अभी मिस यूनिवर्स लाइनअप में ब्यूटी क्वीन हैं. मेक्सिको में जन्मी फातिमा छोटी उम्र से ही मॉडलिंग कर रही हैं और सोशल एडवोकेसी की जबरदस्त सपोर्टर रही हैं. जो लोग उन्हें नहीं जानते उन्हें बता दें कि बॉश सितंबर 2025 में मिस यूनिवर्स मेक्सिको जीतने वाली मैक्सिकन स्टेट टबैस्को की पहली क्वीन बनी थीं.

उन्होंने मेक्सिको में यूनिवर्सिडाड इबेरोअमेरिकाना से फैशन डिजाइन की पढ़ाई की, साथ ही इटली के मिलान में नुओवा एकेडेमिया डि बेले आरटी और वरमोंट में लिंडन इंस्टीट्यूट में भी पढ़ाई की. वह डिस्लेक्सिया और एडल्ट हाइपरएक्टिविटी डिसऑर्डर से भी जूझ चुकी हैं और उन्होंने स्कूल में बुली किए जाने की बात मानी थी.