लखनऊ: विद्या हॉस्पिटल से मानसिक मरीज लापता, परिजनों ने लगाई मदद की गुहार

Thu 26-Feb-2026,09:52 PM IST +05:30

ताजा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे Whatsapp Channel को Join करें |

Follow Us

लखनऊ: विद्या हॉस्पिटल से मानसिक मरीज लापता, परिजनों ने लगाई मदद की गुहार Lucknow News Today
  • मानसिक मरीज अस्पताल परिसर से संदिग्ध परिस्थितियों में लापता.

  • परिजनों ने अस्पताल पर सहयोग न करने का आरोप लगाया.

  • पुलिस ने मोहनलालगंज में तलाश अभियान शुरू किया.

Uttar Pradesh / Lucknow :

Lucknow / लखनऊ के मोहनलालगंज स्थित विद्या हॉस्पिटल (हरिकंश गढ़ी) से एक मानसिक रूप से अस्वस्थ मरीज के लापता होने की खबर से हड़कंप मच गया है। प्रतापगढ़ निवासी प्रदीप कुमार, जो इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती थे, आज सुबह लगभग 7 बजे संदिग्ध परिस्थितियों में अस्पताल परिसर से गायब हो गए।

परिजनों के अनुसार, उस समय उनकी पत्नी प्रीति तिवारी घर जाने की तैयारी कर रही थीं। तभी अचानक प्रदीप कहीं चले गए और फिर उनका कोई पता नहीं चला। सबसे चिंताजनक बात यह बताई जा रही है कि जब बदहवास हालत में पत्नी ने अस्पताल प्रशासन से मदद मांगी और सीसीटीवी फुटेज दिखाने की गुहार लगाई, तो उनकी बात को गंभीरता से नहीं लिया गया। परिजनों का आरोप है कि सहयोग करने के बजाय उन्हें वहां से टाल दिया गया।

इस घटना ने अस्पताल की सुरक्षा व्यवस्था और जिम्मेदारी पर बड़े सवाल खड़े कर दिए हैं। एक मानसिक रूप से अस्वस्थ मरीज का अस्पताल परिसर से इस तरह लापता हो जाना गंभीर लापरवाही की ओर इशारा करता है।

थक-हारकर परिजनों ने मोहनलालगंज थाने में प्रार्थना पत्र देकर एफआईआर दर्ज कराने की मांग की है। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए तलाश शुरू कर दी है।

यदि किसी को प्रदीप कुमार के बारे में कोई जानकारी मिले, तो कृपया मोहनलालगंज कोतवाली में 9454403865 पर सूचना दें।