Glasgow Commonwealth Games 2026: PM Modi ने भारतीय दल के 39 पदकों पर जताया गर्व, खिलाड़ियों को दी बधाई
ताजा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे Whatsapp Channel को Join करें |
Glasgow Commonwealth Games 2026
प्रधानमंत्री मोदी ने राष्ट्रमंडल खेल 2026 में भारतीय दल की उपलब्धि की सराहना की।
भारत ने 13 स्वर्ण सहित कुल 39 पदक जीतकर शानदार प्रदर्शन किया।
खिलाड़ियों के समर्पण और उत्कृष्ट प्रदर्शन को युवाओं के लिए प्रेरणादायक बताया।
New Delhi / प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ग्लासगो में आयोजित राष्ट्रमंडल खेल 2026 में भारतीय खिलाड़ियों के उत्कृष्ट प्रदर्शन की सराहना करते हुए पूरे दल को बधाई दी है। उन्होंने कहा कि भारतीय खिलाड़ियों ने पूरे टूर्नामेंट में असाधारण कौशल, दृढ़ संकल्प और समर्पण का परिचय देकर देश का गौरव बढ़ाया है।
प्रधानमंत्री ने भारत द्वारा 13 स्वर्ण पदकों सहित कुल 39 पदक जीतने पर प्रसन्नता व्यक्त की और सभी पदक विजेताओं को हार्दिक शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि भारतीय खिलाड़ियों की यह उपलब्धि देश के युवाओं को खेलों में आगे बढ़ने और उत्कृष्ट प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित करेगी।
सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर साझा किए गए अपने संदेश में प्रधानमंत्री मोदी ने लिखा कि ग्लासगो राष्ट्रमंडल खेलों में भारतीय दल का प्रदर्शन गर्व का विषय है। उन्होंने कहा कि खिलाड़ियों ने पूरे प्रतियोगिता के दौरान अपनी प्रतिभा, अनुशासन और मेहनत का शानदार प्रदर्शन किया, जिसके परिणामस्वरूप भारत ने 13 स्वर्ण सहित कुल 39 पदक अपने नाम किए।
प्रधानमंत्री ने कहा कि खिलाड़ियों की कड़ी मेहनत और समर्पण आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा बनेगा। उन्होंने भारतीय दल के सभी सदस्यों को भविष्य की प्रतियोगिताओं के लिए शुभकामनाएं देते हुए विश्वास जताया कि वे आगे भी अंतरराष्ट्रीय मंचों पर देश का मान बढ़ाते रहेंगे।
प्रधानमंत्री ने अपने संदेश में कहा कि भारत के खिलाड़ी लगातार नई ऊंचाइयों को छू रहे हैं और उनका प्रदर्शन विकसित भारत के आत्मविश्वास तथा खेल संस्कृति को मजबूत करने का प्रतीक है। उन्होंने आशा व्यक्त की कि भारतीय खिलाड़ी आने वाले वर्षों में भी इसी उत्साह और प्रतिबद्धता के साथ विश्व मंच पर देश का नाम रोशन करते रहेंगे।