सिडकुल के कबाड़ गोदाम में भीषण आग, बुझाने के दौरान फायर कर्मी झुलसा

Wed 25-Feb-2026,11:53 PM IST +05:30

ताजा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे Whatsapp Channel को Join करें |

Follow Us

सिडकुल के कबाड़ गोदाम में भीषण आग, बुझाने के दौरान फायर कर्मी झुलसा Sidcul Warehouse Fire
  • सिडकुल के कबाड़ गोदाम में लगी भीषण आग.

  • आग बुझाते समय फायर कर्मी झुलसा.

  • नुकसान का आकलन और जांच जारी.

Uttarakhand / Dehradun :

Sidcul / सिडकुल क्षेत्र में बुधवार रात अचानक अफरा-तफरी मच गई, जब एक कबाड़ के गोदाम में भीषण आग लग गई। रात करीब साढ़े दस बजे लोगों ने गोदाम से धुआं उठता देखा तो इलाके में हड़कंप मच गया। आसपास से गुजर रहे लोगों ने तुरंत पुलिस और अग्निशमन विभाग को सूचना दी।

सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। जवानों ने बिना समय गंवाए आग पर काबू पाने की कोशिश शुरू कर दी। गोदाम में प्लास्टिक कबाड़ भरा होने के कारण आग तेजी से फैल रही थी और धुएं का गुबार दूर तक दिखाई दे रहा था।

आग बुझाने के दौरान एक फायर कर्मी, चंद्र प्रकाश, झुलस गए। साथियों ने उन्हें तुरंत बाहर निकाला और उपचार के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया। उनकी हालत फिलहाल स्थिर बताई जा रही है।

अग्निशमन अधिकारी महेश चंद ने बताया कि आग खलील पुत्र जलील के प्लास्टिक कबाड़ के गोदाम में लगी थी। आग पर पूरी तरह काबू पाने के बाद ही नुकसान का सही आंकलन किया जा सकेगा। फिलहाल दमकल कर्मी लगातार प्रयास कर रहे हैं ताकि आग दोबारा न भड़के और आसपास की अन्य संपत्तियां सुरक्षित रहें।