नागौर के स्कूल में 9 साल की छात्रा की अचानक मौत, 4 महीने पहले भाई की भी हार्ट अटैक से गई थी जान

Thu 26-Feb-2026,10:03 PM IST +05:30

ताजा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे Whatsapp Channel को Join करें |

Follow Us

नागौर के स्कूल में 9 साल की छात्रा की अचानक मौत, 4 महीने पहले भाई की भी हार्ट अटैक से गई थी जान Nagaur School News
  • स्कूल ग्राउंड में खेलते समय 9 साल की छात्रा गिरी.

  • अस्पताल में डॉक्टरों ने मृत घोषित किया.

  • 4 महीने पहले भाई की भी कथित हार्ट अटैक से मौत.

Rajasthan / Nagaur :

Nagaur / राजस्थान के नागौर जिले से एक बेहद दुखद खबर सामने आई है। गोटन कस्बे के एक निजी स्कूल में पढ़ने वाली 9 वर्षीय छात्रा दिव्या की कथित तौर पर हार्ट अटैक से मौत हो गई। यह घटना 23 फरवरी की सुबह करीब 7:48 बजे गोटन इंटरनेशनल स्कूल में हुई, जब दिव्या स्कूल ग्राउंड में खेल रही थी।

बताया जा रहा है कि खेलते-खेलते वह अचानक जमीन पर गिर गई। पहले तो आसपास मौजूद बच्चों और स्टाफ को लगा कि शायद वह चक्कर आने से गिरी है, लेकिन जब वह उठी नहीं तो स्कूल प्रशासन तुरंत सक्रिय हुआ। स्टाफ उसे तुरंत नजदीकी अस्पताल लेकर पहुंचा, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।

इस घटना ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया है। सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि दिव्या के बड़े भाई अभिषेक की भी करीब चार महीने पहले इसी तरह अचानक हार्ट अटैक से मौत हो गई थी। एक ही परिवार में कम समय के अंतराल में दो बच्चों की इस तरह मौत होना सभी के लिए स्तब्ध करने वाला है।

परिजनों के अनुसार, दिव्या पूरी तरह स्वस्थ थी और उसकी कोई मेडिकल हिस्ट्री नहीं थी। उसके शरीर पर किसी तरह की चोट के निशान भी नहीं मिले। फिलहाल इस घटना को लेकर परिवार और स्थानीय लोग गहरे सदमे में हैं। विशेषज्ञों का मानना है कि ऐसे मामलों में विस्तृत चिकित्सकीय जांच जरूरी होती है, ताकि अचानक हृदयाघात के कारणों को समझा जा सके।