दिल्ली में एआई इम्पैक्ट समिट शुरू

Mon 16-Feb-2026,11:32 AM IST +05:30

ताजा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे Whatsapp Channel को Join करें |

Follow Us

दिल्ली में एआई इम्पैक्ट समिट शुरू AI-Impact-Summit-2026-Delhi-Bharat-Mandapam
  • दिल्ली के भारत मंडपम में पांच दिवसीय एआई इम्पैक्ट समिट, 20 से अधिक देशों के नेता और 45 देशों के प्रतिनिधिमंडल शामिल।

  • 7 राष्ट्रपति, 2 उपराष्ट्रपति और 9 प्रधानमंत्री की मौजूदगी से वैश्विक टेक और कूटनीति का बड़ा मंच बना समिट।

Delhi / New Delhi :

नई दिल्ली/ देश की राजधानी दिल्ली में 16 फरवरी से एआई इम्पैक्ट समिट 2026 की भव्य शुरुआत हो गई है। पांच दिनों तक चलने वाले इस वैश्विक आयोजन में दुनिया भर से राष्ट्राध्यक्ष, प्रधानमंत्री, मंत्री और बड़ी टेक कंपनियों के सीईओ हिस्सा ले रहे हैं। भारत मंडपम में आयोजित इस समिट में करीब दो लाख लोगों के शामिल होने की उम्मीद है। भारत इस प्रतिष्ठित टेक इवेंट की मेजबानी कर रहा है, जिसे टेक्नोलॉजी जगत का सबसे बड़ा मंच माना जा रहा है।

नई दिल्ली स्थित भारत मंडपम में आयोजित इस समिट में 20 से अधिक देशों के शीर्ष नेता और 45 से ज्यादा देशों के मंत्रिस्तरीय प्रतिनिधिमंडल भाग ले रहे हैं। जानकारी के अनुसार 7 देशों के राष्ट्रपति, 2 देशों के उपराष्ट्रपति और 9 देशों के प्रधानमंत्री इस वैश्विक मंच से जुड़ रहे हैं।

समिट में आर्मेनिया के प्रधानमंत्री निकोल पशिन्यान, भूटान के प्रधानमंत्री शेरिंग टोबगे, क्रोएशिया के प्रधानमंत्री आंद्रेज प्लेंकोविच, ग्रीस के प्रधानमंत्री किरियाकोस मित्सोताकिस सहित कई वैश्विक नेता शामिल हो रहे हैं। टेक जगत की दिग्गज हस्तियों में सुंदर पिचाई (Alphabet), सैम ऑल्टमैन (OpenAI), डेमिस हसाबिस (Google DeepMind) और डारियो अमोदेई (Anthropic) जैसे नाम शामिल हैं। राष्ट्रपतियों में ब्राजील के लुइज इनासियो लूला दा सिल्वा, फ्रांस के इमैनुएल मैक्रों, श्रीलंका के अनुर कुमार दिसानायके सहित कई अन्य राष्ट्राध्यक्ष शामिल हो रहे हैं।

एआई इम्पैक्ट समिट में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के भविष्य, ग्लोबल गवर्नेंस, डेटा सुरक्षा, स्टार्टअप इनोवेशन और डिजिटल इकोनॉमी जैसे विषयों पर गहन चर्चा होगी। यह आयोजन भारत की तकनीकी क्षमता और वैश्विक नेतृत्व की भूमिका को मजबूत करने वाला महत्वपूर्ण मंच माना जा रहा है।