हरिभूमि-आईएनएच जिला संवाद 2026: सरकार के दो वर्ष पर मंथन

Mon 16-Feb-2026,11:25 AM IST +05:30

ताजा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे Whatsapp Channel को Join करें |

Follow Us

हरिभूमि-आईएनएच जिला संवाद 2026: सरकार के दो वर्ष पर मंथन Haribhoomi-INH-Zila-Samvad-2026-Chhattisgarh
  • छत्तीसगढ़ सरकार के दो वर्ष पूर्ण होने पर 16 फरवरी को जिला संवाद 2026 में विकास योजनाओं और समस्याओं पर खुली चर्चा।

  • मंत्री, सांसद, विधायक, कलेक्टर और एसपी सहित विभिन्न क्षेत्रों के प्रतिनिधियों से सीधा संवाद और सवाल-जवाब सत्र।

Chhattisgarh / Raipur :

Raipur/ छत्तीसगढ़ सरकार के दो वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर जिले में विकास कार्यों, योजनाओं और जनसमस्याओं पर व्यापक चर्चा के लिए 16 फरवरी को ‘जिला संवाद 2026’ का आयोजन किया जा रहा है। हरिभूमि-आईएनएच की पहल पर आयोजित इस कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों, प्रशासनिक अधिकारियों और विभिन्न क्षेत्रों के विशेषज्ञों के बीच सीधा संवाद होगा। शाम 4 बजे जिला पंचायत के पास स्थित ऑडिटोरियम में कार्यक्रम का शुभारंभ किया जाएगा।

हरिभूमि और आईएनएच 24x7 न्यूज चैनल द्वारा आयोजित इस संवाद कार्यक्रम में प्रधान संपादक डॉ. हिमांशु द्विवेदी मंच से सीधे सवाल-जवाब के जरिए जिले के विकास और चुनौतियों पर चर्चा करेंगे।

कार्यक्रम में प्रदेश के कैबिनेट मंत्री गुरू खुशवंत साहेब, सांसद कमलेश जांगड़े, पूर्व नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल, खनिज निगम के अध्यक्ष सौरभ सिंह, विधायक ब्यास कश्यप, राघवेन्द्र कुमार सिंह, शेषराज हरवंश सहित अन्य जनप्रतिनिधि शामिल होंगे। एक विशेष सत्र में कलेक्टर जन्मेजय महोबे और पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय प्रशासनिक दृष्टिकोण से जिले की उपलब्धियों और चुनौतियों पर प्रकाश डालेंगे। इसके अलावा शिक्षाविद, उद्योगपति और समाजसेवी भी अपने विचार साझा करेंगे।

कार्यक्रम के अंतिम सत्र में सम्मान समारोह आयोजित होगा। इसमें भारतीय कुष्ठ निवारण संघ से जुड़े पदाधिकारी, चिकित्सक, शिक्षाविद और समाजसेवी व्यक्तित्वों को उनके योगदान के लिए सम्मानित किया जाएगा। पूरे कार्यक्रम का सीधा प्रसारण आईएनएच 24x7 न्यूज चैनल पर किया जाएगा, जिससे जिले सहित प्रदेशभर के दर्शक इस संवाद का लाभ उठा सकेंगे। यह आयोजन सरकार के दो वर्षों की उपलब्धियों और भविष्य की दिशा पर खुली चर्चा का महत्वपूर्ण मंच बनेगा।