GMRC भर्ती 2026: 383 पदों पर निकली वैकेंसी, 28 मई तक करें आवेदन
ताजा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे Whatsapp Channel को Join करें |
GMRC-Recruitment-2026-383-Posts
गुजरात मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन ने 383 पदों पर भर्ती निकाली, आवेदन की अंतिम तिथि 28 मई 2026 तय की गई है।
स्टेशन कंट्रोलर, जूनियर इंजीनियर और मेंटेनर पदों के लिए अलग-अलग योग्यता और आयु सीमा निर्धारित, चयन कई चरणों में होगा।
Surat/ गुजरात मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार यह भर्ती स्टेशन कंट्रोलर/ट्रेन ऑपरेटर, जूनियर इंजीनियर और मेंटेनर के पदों के लिए की जा रही है। कुल 383 पदों पर नियुक्ति की जाएगी, जिससे बड़ी संख्या में युवाओं को रोजगार मिलने की उम्मीद है।
शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो स्टेशन कंट्रोलर, ट्रेन ऑपरेटर और जूनियर इंजीनियर पदों के लिए उम्मीदवार के पास संबंधित क्षेत्र में इंजीनियरिंग डिग्री या डिप्लोमा होना आवश्यक है। वहीं मेंटेनर पद के लिए उम्मीदवार का 10वीं पास होना और 2 वर्ष की आईटीआई डिग्री होना जरूरी है।
आयु सीमा भी पद के अनुसार निर्धारित की गई है। स्टेशन कंट्रोलर, ट्रेन ऑपरेटर और जूनियर इंजीनियर पदों के लिए आयु 18 से 28 वर्ष के बीच होनी चाहिए, जबकि मेंटेनर पद के लिए 18 से 25 वर्ष की आयु तय की गई है।
चयन प्रक्रिया में लिखित परीक्षा, साइको एप्टीट्यूड टेस्ट (केवल स्टेशन कंट्रोलर/ट्रेन ऑपरेटर के लिए), दस्तावेज सत्यापन और नॉन-मेडिकल टेस्ट शामिल होंगे। यह प्रक्रिया उम्मीदवारों की योग्यता और मानसिक क्षमता का समग्र मूल्यांकन सुनिश्चित करेगी।
वेतनमान की बात करें तो ट्रेनिंग अवधि के दौरान स्टेशन कंट्रोलर/ट्रेन ऑपरेटर और जूनियर इंजीनियर को 18,000 रुपये प्रतिमाह वेतन मिलेगा, जो ट्रेनिंग के बाद 20,000 रुपये हो जाएगा। वहीं मेंटेनर पद के लिए ट्रेनिंग के दौरान 14,000 रुपये और बाद में 16,000 रुपये प्रतिमाह वेतन निर्धारित किया गया है।
आवेदन शुल्क अनारक्षित वर्ग के पुरुष उम्मीदवारों के लिए 600 रुपये रखा गया है, जबकि एससी, एसटी, एसईबीसी, ईडब्ल्यूएस, महिला और पूर्व सैनिक उम्मीदवारों के लिए 300 रुपये शुल्क निर्धारित किया गया है। नियुक्ति के बाद उम्मीदवारों की पोस्टिंग Ahmedabad और Surat में की जाएगी। इच्छुक उम्मीदवार समय रहते आवेदन प्रक्रिया पूरी कर लें।