वर्धा की डॉ. हनी बत्रा ने अमेरिका से पीएचडी हासिल कर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर शहर का नाम रोशन किया
ताजा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे Whatsapp Channel को Join करें |
Dr. Honey Batra
डॉ. हनी बत्रा ने अमेरिका से पीएचडी प्राप्त की.
वर्धा का नाम अंतरराष्ट्रीय स्तर पर रोशन.
युवाओं के लिए प्रेरणादायक सफलता की कहानी.
Wardha / वर्धा के डॉ. हनी बत्रा ने अंतरराष्ट्रीय पटल पर शहर का गौरव बढ़ाया है। डॉ. हनी बत्रा ने अमेरिका से अर्थशास्त्र विषय में पीएचडी की उपाधि प्राप्त कर न केवल अपना, बल्कि वर्धा शहर का नाम अंतरराष्ट्रीय स्तर पर रोशन किया है। उनकी इस शानदार उपलब्धि पर शहर में चारों ओर सराहना की की जा रही है।
डॉ. हनी बत्रा ने अपनी स्कूली शिक्षा की शुरुआत वर्धा से ही की थी। बचपन से ही पढ़ाई में अत्यंत मेधावी और जिज्ञासु हनी ने अपनी उच्च शिक्षा के लिए अमेरिका का रुख किया। वहां अर्थशास्त्र जैसे जटिल और चुनौतीपूर्ण विषय में गहन शोध करते हुए उन्होंने डॉक्टरेट की उपाधि हासिल की। उनके इस सफर में कई चुनौतियां आईं, लेकिन अपनी जिद्द, संयम और अथक परिश्रम के दम पर उन्होंने इस वैश्विक सफलता को प्राप्त किया है।
अपनी इस सफलता के बारे में बात करते हुए डॉ. हनी ने कृतज्ञता व्यक्त की। उन्होंने अपनी सफलता का पूरा श्रेय अपने दादाजी, स्व. मुकुंदलाल बत्रा की प्रेरणा और आशीर्वाद को दिया है। उन्होंने कहा, मेरे दादाजी स्व. मुकुंदलाल बत्रा का सपना था कि मैं उच्च शिक्षित होकर देश का नाम रोशन करूं। उनकी दूरदृष्टि और मेरे पूरे परिवार द्वारा समय-समय पर मिले समर्थन की बदौलत ही मैं इस कठिन लक्ष्य को हासिल कर सका।
डॉ. हनी बत्रा की इस सफलता की खबर शहर में फैलते ही मित्र-परिवार, रिश्तेदारों और शुभचिंतकों में खुशी का माहौल है। वर्धा जैसे शहर से निकलकर वैश्विक स्तर पर हासिल की गई यह सफलता स्थानीय युवक-युवतियों के लिए एक बड़ी प्रेरणा साबित हो रही है। डॉ. हनी बत्रा की यह उपलब्धि न केवल उनके परिवार के लिए गौरव का विषय है, बल्कि यह पूरे वर्धा जिले के लिए गर्व की बात है।