महाराष्ट्र को मिलेगा अपना पहला ‘ऑलवेज ऑन’ आउटलेट मॉल
ताजा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे Whatsapp Channel को Join करें |
Outlet-Mall-Of-India-Bhiwandi
150 से अधिक ब्रांड्स और ‘ऑलवेज ऑन डिस्काउंट’ मॉडल ग्राहकों को सालभर किफायती कीमतों पर प्रीमियम शॉपिंग अनुभव प्रदान करेगा।
एम्फीथिएटर, फ्ली मार्केट और फूड एवेन्यू जैसी सुविधाएं इसे शॉपिंग के साथ एक संपूर्ण लाइफस्टाइल और सोशल डेस्टिनेशन बनाएंगी।
मुंबई/ मुंबई मेट्रोपॉलिटन रीजन की बदलती रिटेल तस्वीर में अब एक नया और बेहद आकर्षक अध्याय जुड़ने जा रहा है। भिवंडी, जो अब तक एक औद्योगिक हब के रूप में जाना जाता रहा है, जल्द ही शॉपिंग, एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल का नया केंद्र बनने की दिशा में कदम बढ़ा रहा है। ‘आउटलेट मॉल ऑफ इंडिया’ के लॉन्च के साथ यह इलाका एक ऐसे ‘रिटेलटेनमेंट हब’ में तब्दील होगा, जहां खरीदारी सिर्फ जरूरत नहीं, बल्कि एक अनुभव बन जाएगी।
भूमि वर्ल्ड द्वारा विकसित इस मेगा प्रोजेक्ट में 150 से अधिक राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय ब्रांड्स एक ही छत के नीचे उपलब्ध होंगे। इसकी सबसे खास बात है ‘ऑलवेज ऑन डिस्काउंट’ फॉर्मेट, जो ग्राहकों को सालभर प्रीमियम प्रोडक्ट्स किफायती कीमतों पर खरीदने का अवसर देगा।
फैशन, फुटवियर, एक्सेसरीज़ और लाइफस्टाइल से जुड़ी विविध श्रेणियां इसे हर वर्ग के लिए आकर्षक बनाएंगी। लेकिन यह मॉल केवल शॉपिंग तक सीमित नहीं रहेगा। 2,500 सीटों वाला ओपन-एयर एम्फीथिएटर, एक एकड़ में फैला फ्ली मार्केट, और सालभर चलने वाले लाइव इवेंट्स इसे एक जीवंत सोशल डेस्टिनेशन बनाएंगे। वहीं ‘फूड एवेन्यू’ में क्यूएसआर से लेकर रूफटॉप रेस्टोरेंट्स और विशाल ब्रुअरी तक, हर स्वाद के लिए खास इंतज़ाम होंगे। बेहतरीन कनेक्टिविटी और आधुनिक सुविधाओं के साथ ‘आउटलेट मॉल ऑफ इंडिया’ न केवल भिवंडी, बल्कि पूरे एमएमआर के रिटेल परिदृश्य को नई दिशा देने के लिए तैयार है।
(अनिल बेदाग)