अब और आसान मनोरंजन: Anmol Cinema 2 आया DD Free Dish के चैनल नंबर 5 पर
ताजा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे Whatsapp Channel को Join करें |
DD Free Dish Channel
अनमोल सिनेमा 2 अब डीडी फ्री डिश के चैनल नंबर 5 पर.
दर्शकों को मिलेगा बिना रुकावट हिंदी फिल्मों का मनोरंजन.
नए और विविध कंटेंट से बढ़ेगा दर्शकों का जुड़ाव.
Mumbai / जब रोजमर्रा की भागदौड़ से थोड़ा ब्रेक लेने का मन करता है, तो एक अच्छी फिल्म का मज़ा ही कुछ और होता है। इसी कड़ी में देशभर के करोड़ों दर्शकों तक बिना रुकावट मनोरंजन पहुँचाने की अपनी कोशिश को आगे बढ़ाते हुए, अनमोल सिनेमा 2 ने अपनी उपलब्धता अब डीडी फ्री डिश के चैनल नंबर 5 पर कर दी है।
अनमोल सिनेमा 2 एक हिंदी मूवी चैनल है, जो खास तौर पर युवाओं और विशाल दर्शक वर्ग के लिए फिल्मों का खास नज़राना लेकर आता है। नए और अलग कंटेंट के ज़रिए यह चैनल दर्शकों के साथ अपने जुड़ाव को लगातार मज़बूत कर रहा है। चैनल नंबर 5 पर आना एक अहम् कदम माना जा रहा है, जिससे अब दर्शकों के लिए इस चैनल तक पहुँचाना और भी आसान हो जाएगा। अब वे बिना किसी परेशानी के रोजाना अपने पसंदीदा मनोरंजन का मज़ा ले सकेंगे। अनमोल सिनेमा 2 का उद्देश्य है कि वह दर्शकों के और करीब आए और उनकी हर दिन टीवी देखने की आदत का हिस्सा बने।
देखते रहिए अनमोल सिनेमा 2, अब डीडी फ्री डिश के चैनल नंबर 5 पर और मनोरंजन का सिलसिला यूँ ही जारी रखिए।