हिमालया Liv-52 नकली दवा कांड: सोनीपत–मेरठ नेटवर्क का भंडाफोड़

Sun 08-Feb-2026,07:51 PM IST +05:30

ताजा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे Whatsapp Channel को Join करें |

Follow Us

हिमालया Liv-52 नकली दवा कांड: सोनीपत–मेरठ नेटवर्क का भंडाफोड़ Himalaya Nakli Dawa Kand Meerut
  • Liv-52 के नाम पर नकली दवा बनाने का भंडाफोड़.

  • सोनीपत–मेरठ से जुड़ा नेटवर्क उजागर.

  • पांच आरोपी गिरफ्तार, जांच जारी.

Uttar Pradesh / Meerut :

Meerut / प्रतिष्ठित हिमालया कंपनी की मशहूर लिवर दवा Liv-52 के नाम पर नकली दवा बनाने का बड़ा मामला सामने आया है। यह जानकर हैरानी होती है कि जिस दवा पर लाखों लोग भरोसा करते हैं, उसी के नाम पर नकली कारोबार चल रहा था। जांच में सामने आया है कि नकली Liv-52 टैबलेट सोनीपत स्थित एक फैक्ट्री में तैयार की जा रही थी, जबकि उसकी खाली डिब्बियां और रैपर मेरठ में बनाए जाते थे।

पुलिस कार्रवाई में मयंक अग्रवाल, अनूप गर्ग, तुषार ठाकुर, आकाश ठाकुर और नितिन त्यागी को गिरफ्तार किया गया है। आरोप है कि ये लोग संगठित तरीके से नकली दवाओं का नेटवर्क चला रहे थे और बाजार में सप्लाई कर रहे थे। मामला गाजियाबाद से जुड़ा हुआ बताया जा रहा है, जहां से इसकी कड़ी खुली।

इस खुलासे ने दवा बाजार में नकली दवाओं के खतरे को एक बार फिर उजागर कर दिया है। पुलिस और ड्रग विभाग अब पूरे नेटवर्क की गहराई से जांच में जुटे हैं।