MP में भाजपा विधायक के बिगड़े बोल

Sat 07-Feb-2026,04:06 PM IST +05:30

ताजा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे Whatsapp Channel को Join करें |

Follow Us

MP में भाजपा विधायक के बिगड़े बोल MP-BJP-MLA-Omprakash-Dhurve-Controversial-Statement-Video-viral
  • भाजपा विधायक ओमप्रकाश धुर्वे का मंच से अधिकारियों के लिए अपशब्दों का प्रयोग, वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल

  • मध्यप्रदेश में भाजपा नेताओं के विवादित बयानों की कड़ी में एक और मामला, विपक्ष ने सरकार पर साधा निशाना

Madhya Pradesh / Dindori :

Dindor/ मध्यप्रदेश की राजनीति एक बार फिर विवादित बयानों को लेकर सुर्खियों में है। पहले मंत्री विजय शाह द्वारा कर्नल सोफिया को लेकर दिए गए बयान और फिर मंत्री कारण सिंह वर्मा की लाड़ली बहनों को मंच से दी गई धमकी के बाद अब भाजपा विधायक ओमप्रकाश धुर्वे का वीडियो सामने आया है, जिसने सियासी हलकों में हलचल मचा दी है।

यह मामला डिंडोरी जिले के ग्राम पंचायत रामगढ़ा का बताया जा रहा है, जहां एक लोकार्पण कार्यक्रम के दौरान विधायक ओमप्रकाश धुर्वे ने मंच से अधिकारियों के लिए अपशब्दों का प्रयोग किया। वायरल वीडियो में विधायक अधिकारियों को “सालों से कुर्सी में जमे” बताते हुए उन पर काम में लापरवाही और मक्कारी का आरोप लगाते नजर आ रहे हैं। इसी दौरान उन्होंने “हरामी” जैसे शब्द का भी इस्तेमाल किया, जिसे लेकर विवाद गहरा गया है।

ओमप्रकाश धुर्वे शहपुरा विधानसभा क्षेत्र से भाजपा विधायक हैं। यह पहला मौका नहीं है जब उनके बोल चर्चा में आए हों। इससे पहले भी वे लोक कल्याणकारी शिविरों और सार्वजनिक मंचों से प्रशासनिक अधिकारियों के खिलाफ आपत्तिजनक भाषा का प्रयोग कर चुके हैं।

विधायक के इस बयान का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। विपक्ष ने इसे भाजपा की राजनीतिक संस्कृति का उदाहरण बताते हुए कड़ी आलोचना की है। वहीं प्रशासनिक अधिकारियों के बीच भी इस बयान को लेकर नाराजगी देखी जा रही है।

राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि लगातार सामने आ रहे ऐसे बयान सरकार की छवि को नुकसान पहुंचा सकते हैं। फिलहाल इस मामले पर भाजपा संगठन या प्रशासन की ओर से कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है, लेकिन विवाद बढ़ता नजर आ रहा है।