भीखमपुर में बड़ा हादसा टला: कोहरे में ट्रक नहर में लटका, यातायात बाधित
ताजा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे Whatsapp Channel को Join करें |
Lakhimpur Kheri News
कोहरे में ट्रक नहर पुल की रेलिंग तोड़कर नहर में लटका.
चालक–परिचालक सुरक्षित, डंपर को बचाने में हादसा.
मार्ग पर यातायात बाधित, पुलिस देर से पहुंची.
Lakhimpur Kheri / लखीमपुर खीरी जिले के मोहम्मदी मार्ग पर कस्बा भीखमपुर में शुक्रवार सुबह करीब 5 बजे एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। तेज कोहरे के कारण शरिया से भरा एक ट्रक नहर पुल की रेलिंग तोड़ते हुए नहर में लटक गया। बताया जा रहा है कि ट्रक चालक मोहम्मदी की ओर से आ रहे एक डंपर को बचाने की कोशिश कर रहा था, तभी संतुलन बिगड़ गया और यह हादसा हो गया।
गनीमत रही कि ट्रक पूरी तरह नहर में गिरने से बच गया, जिससे चालक और परिचालक की जान बाल-बाल बच गई। हादसे के बाद ट्रक पुल पर फंसा रहा, जिससे लखीमपुर–मोहम्मदी मार्ग पर बड़े वाहनों का आवागमन बाधित हो गया और दोनों ओर लंबा जाम लग गया।
स्थानीय लोगों का कहना है कि हादसा कस्बा भीखमपुर पिकेट से महज 200 मीटर की दूरी पर हुआ, इसके बावजूद काफी देर तक मौके पर कोई पुलिसकर्मी नहीं पहुंचा। पुलिस की देरी को लेकर लोगों में नाराजगी देखी गई। बाद में स्थानीय लोगों की मदद से स्थिति संभालने की कोशिश की गई।