होली पर रेलवे की बड़ी सौगात: एमपी से 4 स्पेशल ट्रेनें
ताजा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे Whatsapp Channel को Join करें |
MP-Holi-Special-Train-Railway-Announcement
होली पर्व से पहले यात्रियों की भीड़ कम करने के लिए रेलवे ने मध्यप्रदेश से चार स्पेशल ट्रेनों की घोषणा की
सभी होली स्पेशल ट्रेनें भोपाल के रानी कमलापति स्टेशन से संचालित होंगी, कुछ सेवाएं द्वि-साप्ताहिक रहेंगी
Madhya Pradesh/ होली पर्व से पहले घर जाने वाले यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए भारतीय रेलवे ने मध्यप्रदेश के यात्रियों को बड़ी राहत दी है। वेटिंग टिकट और भीड़भाड़ की समस्या को कम करने के उद्देश्य से रेलवे ने राज्य से चार होली स्पेशल ट्रेनों के संचालन का फैसला लिया है। ये सभी विशेष ट्रेनें भोपाल स्थित रानी कमलापति रेलवे स्टेशन से चलाई जाएंगी। रेलवे द्वारा इन ट्रेनों की समय-सारणी भी जारी कर दी गई है।
यात्रियों की बढ़ती संख्या को देखते हुए फैसला
रेलवे अधिकारियों के अनुसार, होली के दौरान बड़ी संख्या में यात्री अपने गृह नगरों की ओर रुख करते हैं, जिससे नियमित ट्रेनों में भारी दबाव बढ़ जाता है। इसी कारण विशेष ट्रेनों का संचालन किया जा रहा है, ताकि यात्रियों को सुरक्षित, सुविधाजनक और समयबद्ध यात्रा का लाभ मिल सके। इन स्पेशल ट्रेनों में कुछ गाड़ियां द्वि-साप्ताहिक आधार पर चलाई जाएंगी, जिससे दोनों दिशाओं में आवागमन आसान होगा।
रानी कमलापति-दानापुर होली स्पेशल
रानी कमलापति और दानापुर के बीच द्वि-साप्ताहिक होली स्पेशल ट्रेन संचालित की जाएगी। गाड़ी संख्या 01667, 27 फरवरी और 2 मार्च को दोपहर 2:25 बजे रानी कमलापति स्टेशन से प्रस्थान कर अगले दिन सुबह 8:45 बजे दानापुर पहुंचेगी। वापसी में गाड़ी संख्या 01668, 28 फरवरी और 3 मार्च को सुबह 11:15 बजे दानापुर से चलकर अगले दिन सुबह 8:55 बजे रानी कमलापति पहुंचेगी। यह ट्रेन इटारसी, नर्मदापुरम, पिपरिया, जबलपुर, कटनी, मैहर और सतना जैसे प्रमुख स्टेशनों पर रुकेगी।
रीवा-भोपाल होली स्पेशल ट्रेन
रीवा और भोपाल के बीच भी विशेष ट्रेन चलाई जाएगी। गाड़ी संख्या 02192, 28 फरवरी को दोपहर 12:30 बजे रीवा से चलकर रात 9:15 बजे रानी कमलापति स्टेशन पहुंचेगी। वापसी में गाड़ी संख्या 02191, उसी दिन रात 10:15 बजे भोपाल से प्रस्थान कर अगले दिन सुबह 7:30 बजे रीवा पहुंचेगी।
रीवा-भोपाल द्वि-साप्ताहिक स्पेशल सेवा
इसके अतिरिक्त 2 और 3 मार्च को रीवा-भोपाल के बीच एक और द्वि-साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन चलाई जाएगी। गाड़ी संख्या 02186 दोपहर 12:30 बजे रीवा से रवाना होकर रात 9:15 बजे रानी कमलापति पहुंचेगी। वापसी में ट्रेन रात 10:15 बजे भोपाल से चलकर सुबह 7:30 बजे रीवा पहुंचेगी। यह ट्रेन विदिशा, बीना, सागर, दमोह, कटनी और सतना स्टेशनों पर ठहराव करेगी।