टी20 वर्ल्ड कप 2026 का आगाज
ताजा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे Whatsapp Channel को Join करें |
Pakistan-Vs-Netherlands-T20-World-Cup-2026
ICC मेंस टी20 वर्ल्ड कप 2026 का पहला मुकाबला पाकिस्तान और नीदरलैंड्स के बीच कोलंबो में खेला जा रहा है।
टॉस जीतकर पाकिस्तान ने गेंदबाजी चुनी, नीदरलैंड्स ने शुरुआती ओवरों में चार विकेट गंवाए।
Colombo/ ICC मेंस टी20 वर्ल्ड कप 2026 का आगाज 7 फरवरी से हो चुका है और टूर्नामेंट का पहला मुकाबला नीदरलैंड्स और पाकिस्तान के बीच खेला जा रहा है। कोलंबो के सिंहली स्पोर्ट्स क्लब में खेले जा रहे इस मैच में पाकिस्तान के कप्तान सलमान अली आगा ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। नीदरलैंड्स की टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए शुरुआती झटकों के बावजूद संघर्ष करती नजर आ रही है।
टी20 वर्ल्ड कप 2026 के उद्घाटन मुकाबले में पाकिस्तान और नीदरलैंड्स की टीमें आमने-सामने हैं। टॉस जीतकर पाकिस्तान ने गेंदबाजी चुनी, जिसके बाद नीदरलैंड्स की टीम बल्लेबाजी करने उतरी। खबर लिखे जाने तक नीदरलैंड्स ने चार विकेट गंवा दिए थे। टीम की ओर से बास डी लीड ने सबसे ज्यादा 30 रन बनाए।
यह मुकाबला ग्रुप ए का हिस्सा है, जिसमें भारत, अमेरिका और नामीबिया भी शामिल हैं। टी20 फॉर्मेट में पाकिस्तान का नीदरलैंड्स के खिलाफ रिकॉर्ड मजबूत रहा है। दोनों टीमों के बीच अब तक खेले गए दोनों टी20 मुकाबलों में पाकिस्तान ने जीत दर्ज की है। ये सभी मुकाबले ICC टूर्नामेंट में न्यूट्रल वेन्यू पर खेले गए थे।
टी20 वर्ल्ड कप से पहले पाकिस्तान की टीम शानदार फॉर्म में नजर आई थी। पाकिस्तान ने हाल ही में घरेलू मैदान पर ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीन मैचों की टी20 सीरीज खेली थी, जिसमें उसने 3-0 से क्लीन स्वीप किया। इस दमदार प्रदर्शन के बाद पाकिस्तान की नजरें वर्ल्ड कप में भी इसी लय को बरकरार रखने पर हैं। वहीं नीदरलैंड्स की टीम को कमजोर नहीं आंका जा सकता। टीम ने अपने पिछले पांच मुकाबलों में से दो में जीत दर्ज कर उलटफेर करने की क्षमता दिखाई है। ग्रुप ए में मुकाबला कड़ा रहने की उम्मीद है और फैंस को एक रोमांचक टूर्नामेंट की शुरुआत देखने को मिल रही है।