ओरछा को मिलेगी पीएम श्री हेलीकॉप्टर सेवा

Fri 06-Feb-2026,03:50 PM IST +05:30

ताजा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे Whatsapp Channel को Join करें |

Follow Us

ओरछा को मिलेगी पीएम श्री हेलीकॉप्टर सेवा Orchha-PM-Shri-Tourism-Helicopter-Service
  • पीएम श्री पर्यटन हेलीकॉप्टर सेवा से ओरछा को भोपाल और चंदेरी से सीधी हवाई कनेक्टिविटी मिलेगी, जिससे पर्यटन और आवागमन दोनों को बढ़ावा मिलेगा।

  • हेलीकॉप्टर सेवा शुरू होने से देश-विदेश के पर्यटकों का आवागमन आसान होगा और ओरछा की वैश्विक पर्यटन पहचान मजबूत होगी।

Madhya Pradesh / Orchha :

ORCHHA/ मध्यप्रदेश पर्यटन विभाग द्वारा शुरू की जा रही पीएम श्री पर्यटन हेलीकॉप्टर सेवा अब ओरछा तक विस्तारित होने जा रही है। यह सेवा ओरछा–चंदेरी–भोपाल रूट पर संचालित की जाएगी, जिससे यात्रियों को तेज, सुरक्षित और सुविधाजनक आवागमन का विकल्प मिलेगा। पर्यटन सचिव डॉ. इलैया राजा टी ने निवाड़ी कलेक्टर को पत्र जारी कर ओरछा हेलीपैड पर सुरक्षा, एंबुलेंस, फायर ब्रिगेड और अन्य आवश्यक इंतजाम सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।

इस हेलीकॉप्टर सेवा का संचालन जेट सर्व एविएशन प्राइवेट लिमिटेड द्वारा किया जाएगा। इससे समय की बचत के साथ-साथ उन पर्यटकों को भी सुविधा मिलेगी, जो सीमित समय में अधिक स्थलों का भ्रमण करना चाहते हैं। ओरछा जैसे विश्व प्रसिद्ध पर्यटन स्थल के लिए यह सुविधा गेम-चेंजर साबित हो सकती है।

भाजपा नेता विकास यादव ने इस पहल पर खुशी जताते हुए बताया कि उन्होंने केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया से ओरछा के लिए हेलीकॉप्टर सेवा शुरू करने का आग्रह किया था। इसके बाद केंद्रीय मंत्री द्वारा मुख्यमंत्री को पत्र लिखे जाने से यह योजना धरातल पर उतर सकी। उनका कहना है कि इससे देश-विदेश से आने वाले पर्यटकों के साथ-साथ स्थानीय नागरिकों को भी लाभ मिलेगा।

जिला प्रशासन के अनुसार, हेलीकॉप्टर सेवा को लेकर सभी तकनीकी और प्रशासनिक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। आने वाले समय में यह सुविधा ओरछा को मध्यप्रदेश के प्रमुख हवाई पर्यटन नेटवर्क से जोड़ देगी, जिससे क्षेत्र की अर्थव्यवस्था, रोजगार और पर्यटन उद्योग को नई गति मिलेगी।