धार के गढ़कालिका मंदिर के सामने बारात में डांस

Sat 07-Feb-2026,11:52 AM IST +05:30

ताजा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे Whatsapp Channel को Join करें |

Follow Us

धार के गढ़कालिका मंदिर के सामने बारात में डांस Dhar-Garhkalika-Temple-Baraat-Dance-Controversy
  • धार के गढ़कालिका मंदिर के सामने बारात में बारबालाओं का डांस, श्रद्धालुओं में असहजता और नाराजगी।

  • घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल, प्रशासन से कार्रवाई की मांग तेज।

Madhya Pradesh / Dhar :

Dhar/ मध्यप्रदेश के धार शहर में स्थित प्राचीन और आस्था के प्रमुख केंद्र गढ़कालिका मंदिर के सामने एक बारात के दौरान बारबालाओं द्वारा डांस किए जाने का मामला सामने आया है। इस घटनाक्रम से मंदिर दर्शन के लिए पहुंचे श्रद्धालुओं में असहजता की स्थिति बन गई। धार्मिक स्थल की मर्यादा से जुड़े इस मामले का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद लोगों में नाराजगी देखी जा रही है और प्रशासन से कार्रवाई की मांग उठने लगी है।

श्रद्धालुओं का कहना है कि मंदिर जैसे पवित्र स्थान के सामने इस तरह की गतिविधि से उन्हें असहज महसूस हुआ। कई महिला श्रद्धालु और बुजुर्ग शर्म और असहजता के कारण बिना दर्शन किए ही वहां से लौट गए। कुछ लोगों ने मौके पर आपत्ति भी जताई, लेकिन बारात में शामिल लोगों ने इसे नजरअंदाज कर दिया।

घटना का वीडियो किसी राहगीर ने मोबाइल फोन में रिकॉर्ड कर लिया, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर लोगों ने धार्मिक स्थल की गरिमा बनाए रखने की मांग की है। कई यूजर्स ने प्रशासन से दोषियों पर कार्रवाई और भविष्य में ऐसी घटनाओं पर रोक लगाने की अपील की है।

सूत्रों के अनुसार, यह घटना 4 फरवरी की बताई जा रही है। हालांकि, यह बारात किसकी थी और क्या आयोजन के लिए कोई अनुमति ली गई थी, इस बारे में अब तक स्पष्ट जानकारी सामने नहीं आई है। स्थानीय स्तर पर इस घटना को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। गढ़कालिका मंदिर धार ही नहीं बल्कि पूरे क्षेत्र में आस्था का प्रमुख केंद्र है। ऐसे में मंदिर परिसर के सामने इस तरह का व्यवहार धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने वाला माना जा रहा है। वीडियो वायरल होने के बाद प्रशासन भी मामले पर नजर बनाए हुए है और जांच की संभावना जताई जा रही है।