भोपाल के पलाश झा ने लंदन में बनाया संगीत का वैश्विक पहचान
ताजा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे Whatsapp Channel को Join करें |
Palash-Jha-Bhopal-London-Music-Success
भोपाल के पलाश झा ने लंदन में अपनी म्यूजिक कंपनी स्थापित कर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान बनाई, जिससे युवा कलाकारों के लिए प्रेरणा बनी।
‘Hua Mai Chalu’ और ‘Attraction on Point’ जैसे प्रोजेक्ट्स ने उनके संगीत को नई पहचान दी और दर्शकों का ध्यान आकर्षित किया।
Bhopal/ मध्य प्रदेश की राजधानी Bhopal के युवा संगीतकार Palash Jha आज अंतरराष्ट्रीय संगीत जगत में अपनी खास पहचान बना रहे हैं। उनकी कहानी छोटे शहर से बड़े सपनों को साकार करने की मिसाल है।
संगीत के प्रति अपने जुनून को आगे बढ़ाने के लिए पलाश झा ने लंदन स्थित University of West London से ‘Advanced Music Technology’ में मास्टर डिग्री हासिल की। इस दौरान उन्होंने न केवल अपनी तकनीकी क्षमताओं को निखारा, बल्कि अपने करियर को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर विस्तार देने की दिशा में भी कदम बढ़ाया।
पढ़ाई के दौरान ही पलाश ने अपनी खुद की म्यूजिक कंपनी Epic Sensation Ltd की स्थापना की। आज यह कंपनी उनके रचनात्मक प्रोजेक्ट्स, म्यूजिक प्रोडक्शन और अंतरराष्ट्रीय सहयोग का प्रमुख केंद्र बन चुकी है।
पलाश के हालिया प्रोजेक्ट्स भी काफी चर्चा में हैं। उनका ट्रैक “Hua Mai Chalu” जीवन में नई शुरुआत और आत्म-खोज की कहानी को दर्शाता है, जिसे श्रोताओं ने काफी पसंद किया। वहीं “Attraction on Point” में उन्होंने रैपर और प्रोड्यूसर KEVO के साथ काम करते हुए आधुनिक संगीत और रिश्तों की भावनाओं को एक नए अंदाज में प्रस्तुत किया है।
अब पलाश अपने आगामी प्रोजेक्ट “Baile Bawal EP” को लेकर सुर्खियों में हैं। यह इलेक्ट्रॉनिक म्यूजिक आधारित प्रोजेक्ट है, जिसमें Afro-Brazilian शैली का प्रभाव देखने को मिलेगा। इस प्रोजेक्ट में उन्होंने प्रसिद्ध प्रोड्यूसर O1M के साथ सहयोग किया है, जो उनके करियर में एक नया अंतरराष्ट्रीय आयाम जोड़ सकता है।
पलाश झा का सफर केवल लंदन तक सीमित नहीं है। उन्होंने भोपाल की म्यूजिक कंपनी ‘Bhoj Music’ के साथ काम करते हुए स्थानीय प्रतिभाओं को भी मंच देने का प्रयास किया है। इसके अलावा, कनाडा की ‘Nasty Nation Entertainment’ के साथ उनके जुड़ाव ने उनके संगीत को वैश्विक दर्शकों तक पहुंचाने में मदद की है।
उनकी सफलता यह दर्शाती है कि प्रतिभा और समर्पण के साथ कोई भी कलाकार अंतरराष्ट्रीय मंच पर अपनी पहचान बना सकता है।