PM मोदी 2 अगस्त को करेंगे ‘नशा मुक्त युवा–विकसित भारत संकल्प अभियान’ का शुभारंभ | 100 सप्ताह का राष्ट्रव्यापी अभियान

Sat 01-Aug-2026,07:04 PM IST +05:30

ताजा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे Whatsapp Channel को Join करें |

Follow Us

PM मोदी 2 अगस्त को करेंगे ‘नशा मुक्त युवा–विकसित भारत संकल्प अभियान’ का शुभारंभ | 100 सप्ताह का राष्ट्रव्यापी अभियान Nasha Mukt Yuva Viksit Bharat Sankalp Abhiyan
  • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 2 अगस्त को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से अभियान का शुभारंभ करेंगे।

  • 100 सप्ताह तक हर रविवार देशभर में नशा मुक्ति जागरूकता गतिविधियां आयोजित की जाएंगी।

  • 10,000 से अधिक स्थानों से युवा, स्कूल, कॉलेज, स्वयंसेवी और आध्यात्मिक संगठन अभियान में भाग लेंगे।

Delhi / Delhi :

Delhi / प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी 2 अगस्त, 2026 को सुबह 11 बजे वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से ‘नशा मुक्त युवा–विकसित भारत संकल्प अभियान’ का शुभारंभ करेंगे। इस राष्ट्रीय पहल का उद्देश्य युवाओं को नशे से दूर रहने के लिए प्रेरित करना तथा उन्हें अपने-अपने समुदायों में सकारात्मक सामाजिक परिवर्तन का वाहक बनाना है। अभियान का लक्ष्य युवाओं में जागरूकता बढ़ाकर नशामुक्त भारत के निर्माण की दिशा में व्यापक जनभागीदारी सुनिश्चित करना है।

इस अभियान के साथ ही मादक पदार्थों के सेवन के विरुद्ध 100 सप्ताह तक चलने वाले राष्ट्रव्यापी जनभागीदारी अभियान की शुरुआत भी होगी। इसके तहत देशभर में प्रत्येक रविवार को विभिन्न जागरूकता एवं जनसहभागिता कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इन गतिविधियों में खेल प्रतियोगिताएं, वाकाथॉन, ध्यान सत्र, सांस्कृतिक कार्यक्रम, जनजागरूकता अभियान, नुक्कड़ नाटक, चर्चा मंच, कला प्रतियोगिताएं तथा सामुदायिक सहभागिता कार्यक्रम शामिल होंगे। इन आयोजनों का उद्देश्य युवाओं को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने और समाज में नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करने के लिए प्रेरित करना है।

यह पहल शैक्षणिक संस्थानों, युवा संगठनों, नागरिक समाज समूहों, उद्योग निकायों और आध्यात्मिक संगठनों को एक साझा मंच पर लाकर नशामुक्त समाज के निर्माण के लिए सामूहिक प्रयासों को मजबूत करेगी। अभियान के माध्यम से समाज के विभिन्न वर्गों की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित कर नशे के खिलाफ एक व्यापक जनआंदोलन खड़ा करने का प्रयास किया जाएगा।

इस कार्यक्रम में देशभर के 10,000 से अधिक स्थानों से युवा वर्चुअल रूप से जुड़ेंगे। माय भारत वॉलिंटियर्स, माय भारत नेशनल सर्विस स्कीम (NSS) वॉलिंटियर्स, युवा क्लब, स्कूल, कॉलेज, विश्वविद्यालय, गैर-सरकारी संगठन (NGO), उद्योग संघों के युवा प्रकोष्ठ तथा 125 से अधिक सहयोगी आध्यात्मिक संगठन इस अभियान में भाग लेंगे। सरकार का विश्वास है कि युवाओं की सक्रिय भागीदारी और समाज के विभिन्न वर्गों के सहयोग से यह अभियान नशे के विरुद्ध एक सशक्त जनआंदोलन का रूप लेगा और विकसित भारत के निर्माण में महत्वपूर्ण योगदान देगा।