BJP को मिला नया राष्ट्रीय अध्यक्ष
ताजा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे Whatsapp Channel को Join करें |
BJP-New-National-President-Nitin-Nabin
नितिन नबीन का निर्विरोध चयन भाजपा में संगठनात्मक एकजुटता और मजबूत नेतृत्व संदेश देता है।
राष्ट्रीय कार्यालय में वरिष्ठ नेताओं की मौजूदगी से नेतृत्व परिवर्तन की अहमियत स्पष्ट हुई।
BJP President Election 2026/ अध्यक्ष पद की औपचारिक घोषणा से पहले नितिन नबीन ने मंगलवार सुबह धार्मिक आस्था के साथ दिन की शुरुआत की। उन्होंने सबसे पहले दिल्ली के झंडेवालान मंदिर में पूजा-अर्चना की, इसके बाद हनुमान मंदिर पहुंचकर दर्शन किए। इसके पश्चात वे बंगला साहिब गुरुद्वारे गए, जहां उन्होंने मत्था टेककर देश और संगठन के लिए मंगलकामना की।
बीजेपी सूत्रों के अनुसार, सुबह करीब 11:30 बजे तक पार्टी की ओर से उनके नाम की आधिकारिक घोषणा कर दी जाएगी। नबीन के निर्विरोध चयन को पार्टी के भीतर व्यापक सहमति और संगठनात्मक संतुलन का संकेत माना जा रहा है।
इधर, बीजेपी के राष्ट्रीय कार्यालय में गतिविधियां तेज हो गई हैं। पार्टी के कई वरिष्ठ नेता मुख्यालय पहुंच चुके हैं। विदेश मंत्री एस. जयशंकर कार्यालय में मौजूद रहे, जबकि पार्टी के निर्वाचन अधिकारी के. लक्ष्मण पूरी चुनाव प्रक्रिया की निगरानी कर रहे हैं।
नितिन नबीन के परिवार के सदस्य और उनकी पत्नी भी पार्टी मुख्यालय के लिए रवाना हो चुके हैं, जिससे औपचारिक घोषणा के बाद होने वाले कार्यक्रमों को लेकर उत्सुकता बढ़ गई है।
राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि नितिन नबीन का अध्यक्ष बनना संगठन को नए सिरे से मजबूत करने, राज्यों में समन्वय बढ़ाने और आगामी लोकसभा व विधानसभा चुनावों की रणनीति को धार देने में अहम भूमिका निभा सकता है। उनके नेतृत्व में पार्टी संगठनात्मक अनुशासन और चुनावी प्रबंधन पर विशेष फोकस कर सकती है।