MP News: अपना दल (एस) का बड़ा विस्तार, 31 नए पदाधिकारियों की घोषणा

Thu 27-Aug-2026,02:40 PM IST +05:30

ताजा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे Whatsapp Channel को Join करें |

Follow Us

MP News: अपना दल (एस) का बड़ा विस्तार, 31 नए पदाधिकारियों की घोषणा MP में अपना दल (एस) का संगठन विस्तार
  • अपना दल (एस) ने मध्य प्रदेश में संगठन विस्तार करते हुए कुल 31 नए पदाधिकारियों की सूची जारी की।

  • प्रदेश संगठन में 20 नेताओं और विभिन्न सामाजिक व विषय आधारित मंचों में 11 पदाधिकारियों को जिम्मेदारी मिली।

  • पार्टी का मुख्य उद्देश्य जमीनी नेटवर्क को मजबूत कर हर वर्ग और अंचल तक पहुंच बनाना है।

Madhya Pradesh / Bhopal :

Bhopal / मध्य प्रदेश की राजनीति में अपनी पैठ मजबूत करने और संगठन को बूथ स्तर तक सक्रिय करने की दिशा में अपना दल (सोनेलाल) ने बड़ा कदम उठाया है। पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल के अनुमोदन और मध्य प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष मान सिंह बिसेन की संस्तुति के बाद प्रदेश संगठन तथा विभिन्न विषय-आधारित मंचों के लिए कुल 31 नए पदाधिकारियों की सूची जारी कर दी गई है। इस विस्तार के जरिए पार्टी ने भौगोलिक संतुलन के साथ-साथ सभी सामाजिक और पेशेवर वर्गों को साधने की स्पष्ट रूपरेखा तैयार की है।

संगठन विस्तार दीर्घकालिक रणनीति का हिस्सा: आर.बी. सिंह पटेल
पार्टी के प्रदेश प्रभारी एवं राष्ट्रीय महासचिव आर.बी. सिंह पटेल ने इस विस्तार को संगठन की दीर्घकालिक रणनीति का अहम पड़ाव बताया। उन्होंने कहा, "नई जिम्मेदारियां केवल पद नहीं हैं, बल्कि संगठन और समाज के बीच सीधे संवाद को मजबूत करने का माध्यम हैं। हमारा लक्ष्य प्रदेश के हर अंचल और समाज के अंतिम व्यक्ति तक पार्टी की विचारधारा, नीतियों और जनसरोकारों को प्रभावी ढंग से पहुंचाना है।"

वहीं, पार्टी के राजनीतिक रणनीतिकार डॉ. अतुल मलिकराम ने कहा कि मध्य प्रदेश जैसे विशाल राज्य में संगठन की मजबूती का आधार उसका जमीनी नेटवर्क है। उन्होंने स्पष्ट किया कि अलग-अलग सामाजिक और पेशेवर मंचों को सक्रिय करना संगठन को जन-जन तक ले जाने की दिशा में कारगर सिद्ध होगा।

प्रदेश संगठन: 20 वरिष्ठ नेताओं को मिली अहम जिम्मेदारी
मुख्य संगठन में विभिन्न जिलों का प्रतिनिधित्व सुनिश्चित करते हुए 20 प्रमुख नेताओं को जिम्मेदारी दी गई है:

  • प्रदेश उपाध्यक्ष: देवेंद्र प्रताप सिंह, अमृत लाल पटेल और कैलाश गवांडे।
  • प्रदेश महासचिव: एस.आर. नागले, सीताशरण सिंह और सुखेंद्र सिंह।
  • प्रदेश सचिव: राजेश कुमार पाल, रोशन पटेल, मनभरण कोल, बृजमान सिंह, नरेन्द्र सिंह, भूपेन्द्र पटेल, विजय सिंह (सेवानिवृत्त सैन्यकर्मी), राजेश्वर मिश्रा तथा विजय पटेल।
  • मीडिया व कोषाध्यक्ष: रोहित सिंह चन्देल को प्रदेश मीडिया सचिव (प्रवक्ता) और मोहित गुप्ता को प्रदेश कोषाध्यक्ष नियुक्त किया गया है।
  • प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य: बाबूराम शेषकर, हरीश तलरेजा और डॉ. सुरेन्द्र नाहर।

यह टीम भोपाल, इंदौर, रीवा, सतना, सिंगरौली, विदिशा, बैतूल, मऊगंज और मैहर जैसे जिलों से ताल्लुक रखती है।

पेशेवर और सामाजिक मंचों को मिली नई ऊर्जा: 11 अध्यक्ष व सचिव नियुक्त
पार्टी ने समाज के अलग-अलग वर्गों और पेशेवर समूहों को जोड़ने के लिए अपने अग्रिम मोर्चों में 11 महत्वपूर्ण पदों की घोषणा की है:

  • अनुसूचित जाति/जनजाति मंच: कैलाश वाईकर (प्रदेश अध्यक्ष)
  • बौद्धिक मंच: डॉ. एन.पी. कनाटे (प्रदेश अध्यक्ष)
  • किसान मंच: झनकलाल पटेल (प्रदेश अध्यक्ष), अर्जुन सिंह पटेल व हरप्रसाद पटेल (प्रदेश महासचिव)
  • चिकित्सा मंच: डॉ. रमेश कुमार उर्सेटे (प्रदेश अध्यक्ष)
  • विधि मंच: एडवोकेट राघव पटेल (प्रदेश उपाध्यक्ष), एडवोकेट दिनेश पटेल (प्रदेश महासचिव)
  • व्यापार मंच: अनिल जयसवाल (प्रदेश उपाध्यक्ष)
  • आईटी मंच: राजेन्द्र पटेल (प्रदेश उपाध्यक्ष)
  • शिक्षक मंच: डी.पी. पटेल (प्रदेश महासचिव)

सियासी मायने
राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि अपना दल (एस) ने मुख्य संगठन के साथ-साथ किसान, विधि, चिकित्सा, शिक्षा, आईटी और एससी-एसटी जैसे विशेष मंचों को सक्रिय कर यह स्पष्ट संदेश दिया है कि वह मध्य प्रदेश में एक सशक्त और बहुआयामी राजनीतिक विकल्प बनने की ओर अग्रसर है। आने वाले समय में यह संगठनात्मक विस्तार स्थानीय मुद्दों को उठाने और चुनावी जमीन तैयार करने में महत्वपूर्ण साबित होगा।