केरल चुनाव 2026: AAP की तीसरी लिस्ट जारी, 17 उम्मीदवारों का ऐलान

Fri 20-Mar-2026,10:25 PM IST +05:30

ताजा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे Whatsapp Channel को Join करें |

Follow Us

केरल चुनाव 2026: AAP की तीसरी लिस्ट जारी, 17 उम्मीदवारों का ऐलान Kerala Election 2026
  • AAP ने तीसरी लिस्ट में 17 उम्मीदवारों का ऐलान किया.

  • 9 अप्रैल को वोटिंग, 4 मई को आएंगे नतीजे.

  • केरल में पार्टी मजबूत उपस्थिति दर्ज कराने की कोशिश में.

Kerala / Thiruvananthapuram :

Kerala / केरल विधानसभा चुनाव 2026 को लेकर राजनीतिक सरगर्मियां तेज हो गई हैं, और इसी बीच आम आदमी पार्टी (AAP) ने अपनी तीसरी उम्मीदवार सूची जारी कर दी है। इस लिस्ट में कुल 17 उम्मीदवारों के नाम शामिल हैं, जिससे साफ है कि पार्टी राज्य में अपनी मौजूदगी को मजबूत करने के लिए लगातार सक्रिय है। इससे पहले AAP पहली सूची में 22 और दूसरी सूची में 21 उम्मीदवारों का ऐलान कर चुकी है।

तीसरी सूची में चंगनसेरी से प्रोफेसर साजू कनान्तारा, कडूथुरुथी से डॉमिनिक सिमॉन, मानाथवाड़ी से विष्णु पीजी, नट्टिका से गिरिजन एए और चेलक्कारा से केवी सुब्रमण्यम को टिकट दिया गया है। वहीं प्रेराम्ब्रा से रंजीत मलायिल, इलाथुर से अब्दुल बासित अठोली, कोडुवल्ली से बावन कुट्टी केएम और मलंपुझा से साई पीजे को उम्मीदवार बनाया गया है।

इसके अलावा तिरुर से कबीर शमीर कुटूर, कोच्चि से शक्कराली, त्रिपुनितुरा से थॉमस पॉल, विपिन से मोहनदास पीजी, कुथुपरांबू से रफीद एपी, थिरुवंबडी से सनी वी जोसेफ, पीरमेदु से जोसेफ जैकब और चेर्थाला से टॉमी इलाचेरी को भी मैदान में उतारा गया है।

केरल में 9 अप्रैल को मतदान होना है, जबकि 4 मई को मतगणना होगी। AAP इस बार राज्य में अपनी पकड़ मजबूत करने के लिए पूरी रणनीति के साथ चुनावी मैदान में उतरी है। अब देखना दिलचस्प होगा कि पार्टी का यह प्रयास वोटरों पर कितना असर डालता है।

Watch Also This List: https://x.com/AamAadmiParty/status/2035020167970005172?s=20