पुडुचेरी चुनाव 2026: बीजेपी ने 9 सीटों पर उम्मीदवारों का ऐलान, तैयारी तेज

Sat 21-Mar-2026,03:51 PM IST +05:30

ताजा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे Whatsapp Channel को Join करें |

Follow Us

पुडुचेरी चुनाव 2026: बीजेपी ने 9 सीटों पर उम्मीदवारों का ऐलान, तैयारी तेज Puducherry Election 2026
  • बीजेपी ने 9 सीटों पर उम्मीदवार घोषित किए.

  • 9 अप्रैल को मतदान, 4 मई को नतीजे.

  • चुनावी तैयारियां तेज.

Puducherry / Puducherry :

Puducherry / भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने पुडुचेरी विधानसभा चुनाव को लेकर अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं। 18 मार्च 2026 को पार्टी की सेंट्रल इलेक्शन कमेटी की अहम बैठक हुई, जिसकी अध्यक्षता नितिन नबीन ने की। इस बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और गृह मंत्री अमित शाह सहित पार्टी के कई वरिष्ठ नेता शामिल हुए। बैठक में पुडुचेरी की 9 विधानसभा सीटों के लिए उम्मीदवारों के नामों पर मुहर लगाई गई।

बीजेपी ने मन्नादिपेट सीट से ए. नमासिवायम को उम्मीदवार बनाया है, जबकि ओस्सुडु (एससी) सीट से ई. थीप्पैनथन को टिकट दिया गया है। कालापेट सीट से पी.एम.एल. कल्याणसुंदरम और राज भवन सीट से वी.पी. रामलिंगम को मैदान में उतारा गया है। इसके अलावा मुदलियारपेट से ए. जॉनकुमार, मानावेली से एम्बलम आर. सेल्वम, थिरुनल्लार से जी.एन.एस. राजशेखरन, नेरावी-टी.आर. पट्टिनम से टीकेएसएम मीनाक्षीसुंदरम और माहे सीट से ए. दिनेशन को उम्मीदवार घोषित किया गया है।

उम्मीदवारों की घोषणा के साथ ही पुडुचेरी में चुनावी माहौल और गर्म होने की संभावना है। अब सभी दलों की नजर प्रचार अभियान को तेज करने पर होगी। बीजेपी की कोशिश है कि वह इस बार बेहतर प्रदर्शन करते हुए अपनी स्थिति मजबूत करे।

पुडुचेरी में 9 अप्रैल को मतदान होगा, जबकि 4 मई को मतगणना की जाएगी। इसके साथ ही देश के अन्य राज्यों जैसे पश्चिम बंगाल, असम, केरल और तमिलनाडु में भी विधानसभा चुनाव होने हैं, जिनके लिए राजनीतिक दलों ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। आने वाले दिनों में चुनावी सरगर्मियां और तेज होने वाली हैं।