IRCTC संग साझेदारी, क्लियरट्रिप ने ट्रैवल बुकिंग को बनाया और आसान

Thu 30-Apr-2026,12:26 PM IST +05:30

ताजा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे Whatsapp Channel को Join करें |

Follow Us

IRCTC संग साझेदारी, क्लियरट्रिप ने ट्रैवल बुकिंग को बनाया और आसान Cleartrip-Train-Ticket-Booking-IRCTC-Integration-India
  • क्लियरट्रिप ने आईआरसीटीसी के साथ साझेदारी में ट्रेन टिकट बुकिंग शुरू की, जिससे यूजर्स को एक ही प्लेटफॉर्म पर मल्टी-मॉडल ट्रैवल सुविधा मिलेगी।

  • ऐप में रियल-टाइम सीट उपलब्धता, किराया, पीएनआर स्टेटस और सुरक्षित डिजिटल पेमेंट जैसी सुविधाएं देकर यूजर अनुभव को बेहतर बनाया गया है।

  • कंपनी का लक्ष्य ट्रैवल बुकिंग को सरल, तेज और पर्सनलाइज्ड बनाना है, जिससे करोड़ों रेल यात्रियों को लाभ मिलेगा।

Maharashtra / Mumbai :

मुंबई/ भारत के तेजी से बढ़ते ऑनलाइन ट्रैवल प्लेटफॉर्म्स में शामिल क्लियरट्रिप ने अपने यूजर्स के लिए बड़ा कदम उठाते हुए ट्रेन टिकट बुकिंग सेवा शुरू कर दी है। आईआरसीटीसी के साथ साझेदारी में लॉन्च की गई यह सुविधा अब यात्रियों को फ्लाइट, होटल, बस और हॉलिडे पैकेज के साथ-साथ ट्रेन टिकट भी एक ही प्लेटफॉर्म पर बुक करने की सुविधा देगी।
 
इस नई पहल के जरिए क्लियरट्रिप खुद को एक यूनिफाइड मल्टी-मॉडल ट्रैवल प्लेटफॉर्म के रूप में स्थापित करने की दिशा में आगे बढ़ रहा है। यूजर्स अब ऐप के भीतर ही ट्रेन सर्च, बुकिंग और मैनेजमेंट कर सकेंगे, जिसमें रियल-टाइम सीट उपलब्धता, किराया, पीएनआर स्टेटस, बर्थ चयन और सुरक्षित डिजिटल पेमेंट जैसी सुविधाएं शामिल हैं।
 
कंपनी की चीफ ग्रोथ एंड बिजनेस ऑफिसर मंजरी सिंघल कहती हैं, “भारत में ट्रेन यात्रा मोबिलिटी सिस्टम का अहम हिस्सा है। यह लॉन्च हमारे यूनिफाइड प्लेटफॉर्म विजन को साकार करने की दिशा में एक बड़ा कदम है, जिससे बुकिंग प्रक्रिया और अधिक सरल और सुलभ बनेगी।” वहीं चीफ बिजनेस ऑफिसर गौरव पटवारी ने कहा, “हर साल करोड़ों यात्री ट्रेन से सफर करते हैं। हमारा लक्ष्य आसान बुकिंग, पर्सनलाइजेशन और भरोसेमंद अनुभव के जरिए हर चरण को तेज़ और तनावमुक्त बनाना है।” इस कदम के साथ क्लियरट्रिप भारत के विशाल रेल नेटवर्क में डिजिटल सुविधा का नया आयाम जोड़ने की तैयारी में है। 
 
(अनिल बेदाग)