अवॉर्ड्स नहीं, जुनून का उत्सव बना न्यूज़मेकर्स 2026

Mon 04-May-2026,01:34 PM IST +05:30

ताजा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे Whatsapp Channel को Join करें |

Follow Us

अवॉर्ड्स नहीं, जुनून का उत्सव बना न्यूज़मेकर्स 2026 Arihant-Academy-ET-Awards-2026-Mumbai
  • अरिहंत एकेडमी को ET महाराष्ट्र बिजनेस अवार्ड्स 2026 में उत्कृष्ट कोचिंग श्रेणी में सम्मान, शिक्षा क्षेत्र में नवाचार और परिणाम आधारित सफलता की पहचान।

  • जेईई, नीट और अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं में छात्रों के शानदार प्रदर्शन ने संस्थान को राष्ट्रीय स्तर पर मजबूत पहचान दिलाई है।

  • व्यक्तिगत मार्गदर्शन और आधुनिक शिक्षण पद्धति के कारण अरिहंत एकेडमी शिक्षा क्षेत्र में लगातार नई ऊंचाइयों को छू रही है।

Maharashtra / Mumbai :

मुंबई/ मुंबई में आयोजित 18वें न्यूज़मेकर्स अचीवर्स अवॉर्ड्स 2026 सिर्फ एक समारोह नहीं, बल्कि उन लोगों का उत्सव था जिन्होंने अपने काम से समाज पर गहरी छाप छोड़ी है। इस भव्य आयोजन में कला, मीडिया, शासन, सामाजिक सेवा और खेल जगत की जानी-मानी हस्तियों को सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित विष्णु देव वर्मा ने विजेताओं को सम्मानित करते हुए उनके योगदान की सराहना की। आयोजनकर्ता वैदेही तमन ने इसे “प्रेरणा का मंच” बताया।
 
इंटरव्यू के दौरान दिलीप जोशी ने मुस्कुराते हुए कहा, “'जेठालाल' मेरे लिए सिर्फ किरदार नहीं, एक पहचान बन चुका है। 18 साल बाद भी दर्शकों का प्यार मिलना सबसे बड़ा अवॉर्ड है।” वहीं संजीव कपूर ने युवाओं की तारीफ करते हुए कहा, “नई पीढ़ी से सीखना ही आगे बढ़ने का रास्ता है।” संगीत जगत के दिग्गज हरिहरन ने अपने विचार साझा करते हुए कहा, “संगीत लोगों को जोड़ने का सबसे सुंदर माध्यम है, यह ऊर्जा देता है।” इस समारोह ने साबित किया कि जब समर्पण और जुनून मिलते हैं, तो सफलता खुद मंच पर आकर सम्मानित होती है।
 
(अनिल बेदाग)