सूर्या चौहान हत्याकांड: असद के घर पर नोटिस, प्रशासन ने अवैध कब्जे पर 15 दिन का अल्टीमेटम दिया

Mon 01-Jun-2026,01:08 PM IST +05:30

ताजा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे Whatsapp Channel को Join करें |

Follow Us

सूर्या चौहान हत्याकांड: असद के घर पर नोटिस, प्रशासन ने अवैध कब्जे पर 15 दिन का अल्टीमेटम दिया Surya Chauhan Case
  • असद के घर पर प्रशासन का नोटिस और अल्टीमेटम जारी. 

  • 15 दिन में अवैध कब्जा हटाने की चेतावनी. 

  • सूर्या चौहान हत्याकांड में प्रशासनिक सख्ती तेज. 

Uttar Pradesh / Ghaziabad :

Gaziabad / गाजियाबाद के खोड़ा क्षेत्र स्थित नवनीत विहार में सूर्या प्रताप चौहान हत्याकांड को लेकर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई सामने आई है। मुख्य आरोपी असद के घर के बाहर उप जिलाधिकारी द्वारा नोटिस चस्पा किया गया है और अवैध कब्जा हटाने के लिए 15 दिनों का अल्टीमेटम दिया गया है। इस कार्रवाई के दौरान प्रशासन ने ढोल-नगाड़ों और लाउडस्पीकर के माध्यम से पूरे इलाके में संदेश भी प्रसारित किया, जिससे क्षेत्र में हड़कंप मच गया।

प्रशासन का कहना है कि यह संपत्ति आरोपी के पिता के नाम पर दर्ज है और रिकॉर्ड में अब भी वही दर्ज है, हालांकि इसके अवैध उपयोग और कब्जे को लेकर जांच जारी है। अगर तय समय में कब्जा नहीं हटाया गया तो बुलडोजर कार्रवाई की चेतावनी दी गई है।

इस पूरे मामले में उत्तर प्रदेश सरकार भी सक्रिय नजर आ रही है। कैबिनेट मंत्री सुनील कुमार शर्मा ने पीड़ित परिवार से मुलाकात कर उन्हें हर संभव सहायता और सुरक्षा का आश्वासन दिया है। उन्होंने साफ कहा कि अपराधियों और धमकी देने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी और किसी को भी बख्शा नहीं जाएगा।

28 मई को 17 वर्षीय सूर्या की हत्या ने पूरे क्षेत्र को झकझोर दिया था। मुख्य आरोपी असद के एनकाउंटर में मारे जाने के बाद भी मामला शांत नहीं हुआ है। सूर्या के परिजन अब भी अन्य आरोपियों पर सख्त कार्रवाई और उनकी संपत्तियों पर बुलडोजर कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। प्रशासन की यह कार्रवाई पूरे इलाके में चर्चा का विषय बनी हुई है।