खीरी ब्रेकिंग: ऑटो पलटने से 3 की मौत, 6 घायल, धौरहरा में दर्दनाक हादसा

Sun 08-Feb-2026,07:38 PM IST +05:30

ताजा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे Whatsapp Channel को Join करें |

Follow Us

खीरी ब्रेकिंग: ऑटो पलटने से 3 की मौत, 6 घायल, धौरहरा में दर्दनाक हादसा Kheri Road Accident
  • धौरहरा क्षेत्र में ऑटो पलटने से बड़ा हादसा.

  • तीन लोगों की मौत, छह की हालत गंभीर.

  • रात एक बजे बसंतापुर के पास हुआ हादसा.

Uttar Pradesh / Kheri :

Kheri / खीरी जिले के धौरहरा कोतवाली क्षेत्र में देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। बसंतापुर के पास रात करीब एक बजे एक ऑटो अनियंत्रित होकर पलट गया, जिसमें तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि छह लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई।

जानकारी के अनुसार, ऑटो में सवार लोग धौरहरा से अपने घर ऊंचागांव खमरिया की ओर जा रहे थे। रास्ते में अचानक वाहन का संतुलन बिगड़ गया और ऑटो पलट गया। हादसा इतना भीषण था कि ऑटो सवार कई लोग दूर जा गिरे। स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस और एंबुलेंस को सूचना दी और घायलों को बाहर निकालने में मदद की।

घायलों को तुरंत नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज जारी है। डॉक्टरों के मुताबिक, कुछ घायलों की हालत नाजुक बनी हुई है। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।