दिल्ली-NCR में बारिश का रेड अलर्ट, 200 से ज्यादा उड़ानें प्रभावित; जानें मौसम का हाल

Sun 06-Sep-2026,11:58 AM IST +05:30

ताजा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे Whatsapp Channel को Join करें |

Follow Us

दिल्ली-NCR में बारिश का रेड अलर्ट, 200 से ज्यादा उड़ानें प्रभावित; जानें मौसम का हाल Delhi Rain Alert
  • दिल्ली-NCR में बारिश जारी, कई इलाकों में रेड और ऑरेंज अलर्ट।

  • शनिवार की बारिश से दिल्ली-NCR के कई हिस्सों में जलभराव हुआ।

  • IGI एयरपोर्ट पर 200 से अधिक उड़ानें देरी से संचालित हुईं।

Delhi / New Delhi :

Delhi / दिल्ली-एनसीआर में बारिश का दौर लगातार जारी है। रविवार को भी दिल्ली, नोएडा और आसपास के कई इलाकों में बारिश हो रही है। मौसम विभाग ने दिल्ली के कुछ हिस्सों में भारी वर्षा को लेकर रेड अलर्ट जारी किया है, जबकि कुछ क्षेत्रों के लिए मध्यम बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

मौसम विभाग के अनुसार, शहादरा, सेंट्रल दिल्ली, नॉर्थ ईस्ट दिल्ली, नॉर्थ वेस्ट दिल्ली और नॉर्थ दिल्ली के कुछ हिस्सों में भारी बारिश के साथ गरज और बिजली गिरने की संभावना है। इस दौरान हवा की गति 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे तक रह सकती है। लगातार हो रही बारिश से तापमान में राहत मिली है और लोगों को गर्मी से कुछ राहत महसूस हो रही है।

हालांकि, बारिश के कारण कई सड़कों पर वाहनों की रफ्तार धीमी पड़ गई है। रविवार को छुट्टी होने के कारण सामान्य कार्यदिवसों की तुलना में सड़कों पर यातायात का दबाव कम रहा। ऐसे में नौकरीपेशा लोगों को शनिवार की तरह बड़े स्तर पर जाम और जलभराव की समस्या का सामना नहीं करना पड़ा।

इससे एक दिन पहले यानी शनिवार को दिल्ली-एनसीआर में तेज बारिश हुई थी। भारी बारिश के चलते राजधानी और आसपास के कई इलाकों में जलभराव की स्थिति बन गई थी। निचले इलाकों में पानी जमा होने से लोगों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ा था।

उड़ानों का संचालन भी प्रभावित
शनिवार को हुई तेज बारिश और खराब मौसम का असर हवाई यातायात पर भी देखने को मिला। इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय (IGI) एयरपोर्ट पर उड़ानों का संचालन प्रभावित रहा। उपलब्ध आंकड़ों के मुताबिक, 200 से अधिक उड़ानें निर्धारित समय से देरी से अपने गंतव्य के लिए रवाना हुईं।

दिल्ली एयरपोर्ट पर आने वाली उड़ानों में औसतन करीब 70 मिनट तक की देरी दर्ज की गई, जबकि दिल्ली से रवाना होने वाली उड़ानों में औसतन करीब 130 मिनट तक की देरी रही। खराब मौसम और बारिश के कारण यात्रियों को एयरपोर्ट पर अतिरिक्त इंतजार करना पड़ा।

फिलहाल दिल्ली-एनसीआर में बारिश का सिलसिला जारी है। मौसम विभाग की चेतावनी को देखते हुए लोगों को सतर्क रहने और जरूरत के मुताबिक ही घर से बाहर निकलने की सलाह दी गई है।