Kashmir Encounter: युसमर्ग के पास सुरक्षाबलों और आतंकियों में मुठभेड़, बड़गाम में सर्च ऑपरेशन जारी
ताजा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे Whatsapp Channel को Join करें |
Kashmir Eencounter
युसमर्ग के पास सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ शुरू हुई।
बड़गाम में सुरक्षाबलों का सर्च ऑपरेशन और घेराबंदी जारी है।
मुठभेड़ में किसी के हताहत होने की आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है।
Shrinagar / जम्मू-कश्मीर के सेंट्रल कश्मीर में स्थित बड़गाम जिले के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल युसमर्ग के पास सुरक्षाबलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ शुरू होने की सूचना है। शुरुआती जानकारी के अनुसार, सुरक्षाबलों को इलाके में आतंकियों की मौजूदगी की सूचना मिली थी, जिसके बाद क्षेत्र में तलाशी अभियान चलाया गया।
तलाशी अभियान के दौरान सुरक्षाबलों का सामना आतंकवादियों से हो गया, जिसके बाद दोनों ओर से गोलीबारी शुरू हो गई। सुरक्षाबलों ने इलाके को घेर लिया है और आतंकियों के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है।
युसमर्ग मध्य कश्मीर के बड़गाम जिले का प्रमुख पर्यटन स्थल है। मुठभेड़ की सूचना के बाद आसपास के इलाकों में सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत किए जाने की जानकारी है। हालांकि, शुरुआती चरण में मुठभेड़ में किसी के हताहत होने या घायल होने की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।
सुरक्षाबलों की ओर से इलाके में लगातार निगरानी की जा रही है। अभियान पूरा होने के बाद ही मुठभेड़ से जुड़ी विस्तृत जानकारी सामने आने की उम्मीद है।
खबर लगातार अपडेट की जा रही है। जैसे-जैसे सुरक्षाबलों के अभियान से जुड़ी आधिकारिक और विश्वसनीय जानकारी सामने आएगी, उसे खबर में शामिल किया जाएगा। पाठकों को मुठभेड़, सुरक्षा अभियान और प्रशासन की ओर से जारी अपडेट की जानकारी लगातार दी जाएगी।
ताजा और ब्रेकिंग अपडेट के लिए जुड़े रहिए।