मलूकापुर मोड़ पर गन्ने से भरा ट्राला पलटा, पुलिस की तत्परता से टला बड़ा हादसा
ताजा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे Whatsapp Channel को Join करें |
Malukapur Accident
मलूकापुर मोड़ पर गन्ना लदा ट्राला पलटा.
चालक सुरक्षित, बड़ा हादसा टला.
पुलिस ने पहुंचकर हाईवे पर यातायात बहाल कराया.
Malukapur / मलूकापुर मोड़ पर उस समय अफरा-तफरी मच गई जब गन्ने से भरा एक ट्राला अचानक अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसा इतना अचानक हुआ कि आसपास मौजूद लोग घबरा गए। गनीमत रही कि ट्रैक्टर चालक बाल-बाल बच गया और उसे कोई गंभीर चोट नहीं आई। अगर ट्राला किसी अन्य वाहन पर गिरता तो बड़ा हादसा हो सकता था।
घटना की सूचना मिलते ही पड़रिया चौकी प्रभारी दीपक तिवारी अपनी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने तत्काल स्थिति का जायजा लिया और सड़क पर फैले गन्ने को हटवाने की व्यवस्था कराई। कुछ समय तक भीरा-पलिया हाइवे पर यातायात बाधित रहा, जिससे दोनों ओर वाहनों की कतार लग गई।
पुलिस और स्थानीय लोगों की मदद से रास्ता साफ कराया गया, जिसके बाद यातायात फिर से सुचारू रूप से शुरू हो सका। समय रहते कार्रवाई होने से एक बड़ा हादसा टल गया।