लखीमपुर खीरी: अनियंत्रित ट्रैक्टर से कुचलकर युवक की मौत, चालक गिरफ्तार

Sat 14-Feb-2026,08:52 PM IST +05:30

ताजा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे Whatsapp Channel को Join करें |

Follow Us

लखीमपुर खीरी: अनियंत्रित ट्रैक्टर से कुचलकर युवक की मौत, चालक गिरफ्तार Lakhimpur Kheri Accident
  • अनियंत्रित ट्रैक्टर से युवक की मौत.

  • चालक गिरफ्तार, पुलिस जांच जारी.

  • परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल.

Uttar Pradesh / Lakhimpur :

Lakhimpur / लखीमपुर खीरी के मितौली थाना क्षेत्र के बेहड़ा गांव में एक दर्दनाक हादसे ने पूरे इलाके को झकझोर दिया। सड़क किनारे बैठा एक युवक अचानक अनियंत्रित ट्रैक्टर की चपेट में आ गया। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि युवक की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद वहां मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई और कुछ देर के लिए माहौल बेहद तनावपूर्ण हो गया।

स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बताया जा रहा है कि ट्रैक्टर चालक को मौके से ही गिरफ्तार कर लिया गया है।

इस हादसे से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है ताकि हादसे की असली वजह सामने आ सके।