पूर्णिया सांसद पप्पू यादव गिरफ्तार, सेहत बिगड़ी
ताजा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे Whatsapp Channel को Join करें |
Pappu-Yadav-Arrest-Patna-Health
पूर्णिया सांसद पप्पू यादव की गिरफ्तारी के बाद सेहत बिगड़ी, रात भर IGIMS में स्ट्रेचर पर रखा गया।
आज सांसद को कोर्ट में पेश किया जाएगा, जमानत मिलने पर रिहाई संभव, अन्यथा जेल या अस्पताल कैदी वार्ड।
Delhi/ पूर्णिया के सांसद पप्पू यादव की गिरफ्तारी के बाद उनकी सेहत अचानक बिगड़ गई। बीती रात उनके पटना आवास पर हाई-वोल्टेज ड्रामे के बाद पुलिस ने उन्हें हिरासत में लिया और रात में IGIMS अस्पताल ले गई। आज सुबह उन्हें PMCH शिफ्ट किया गया। सांसद ने पुलिस के सिविल ड्रेस में आने और खराब सेहत का हवाला देते हुए गिरफ्तारी का विरोध किया। उनकी लीगल टीम आज अदालत में जमानत याचिका दायर करने की तैयारी कर रही है।
पप्पू यादव के अधिवक्ता शिवनंदन भारती ने आरोप लगाया कि 1995 के पुराने केस में सांसद पहले ही जमानत ले चुके थे। लेकिन पुलिस ने बेल टूटने के बाद जानबूझकर कानूनी नोटिस दबा दिए और सीधे धारा 83 के तहत गिरफ्तारी की। इसके चलते गिरफ्तारी और कुर्की की कार्रवाई कानूनी रूप से विवादित मानी जा रही है।
पप्पू यादव की तबीयत गिरफ्तारी के समय ही बिगड़ गई। उनके निजी सचिव ने दावा किया कि उन्हें रात भर IGIMS में स्ट्रेचर पर रखा गया और उचित इलाज नहीं दिया गया। सुबह उन्हें PMCH अस्पताल शिफ्ट किया गया। सांसद के फेसबुक पेज पर भी उनके स्वास्थ्य और पुलिस कार्रवाई को लेकर गंभीर आरोप सामने आए हैं।
स्थानीय पुलिस सूत्रों के अनुसार, आज सांसद को अदालत में पेश किया जाएगा। उनकी लीगल टीम जमानत याचिका दायर करने की तैयारी में है। अगर कोर्ट जमानत मंजूर करती है, तो उन्हें रिहाई मिल सकती है, अन्यथा उन्हें जेल भेजा जाएगा। बिगड़ती सेहत को देखते हुए सांसद को अस्पताल के कैदी वार्ड में रखने का विकल्प भी खुला है। सियासी गलियारों में इसे नीट की लड़ाई और सत्ता के बीच होने वाली कथित साजिश के रूप में देखा जा रहा है। मामले ने पटना प्रशासन और पुलिस की कार्यप्रणाली पर भी कई सवाल खड़े कर दिए हैं।