Rajpal Yadav Update: बॉलीवुड ने आर्थिक मदद का हाथ बढ़ाया
ताजा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे Whatsapp Channel को Join करें |
Jajpal-Yadav-Debt-Tihar-Support
राजपाल यादव ने चेक बाउंस मामलों के चलते तिहाड़ जेल में सरेंडर किया, उनकी आर्थिक मुश्किलें 9 करोड़ रुपये के कर्ज से जुड़ी हैं।
KRK और सोनू सूद सहित कई बॉलीवुड हस्तियों ने राजपाल यादव की मदद और राहत के लिए वित्तीय सहयोग की अपील की।
Bollywood/ फिल्म अभिनेता राजपाल यादव इस समय गंभीर कानूनी और आर्थिक संकट से गुजर रहे हैं। चेक बाउंस मामलों में सरेंडर करने के बाद उन्हें दिल्ली की तिहाड़ जेल में रिमांड पर लिया गया है। उनके ऊपर लगभग 9 करोड़ रुपये का कर्ज है, जो 2010 की फिल्म ‘अता पता लापता’ के लिए लिए गए लोन से संबंधित है। इस मुश्किल समय में बॉलीवुड और राजनीति की कई हस्तियों ने उनकी मदद का भरोसा दिलाया है।
फिल्म समीक्षक और अभिनेता कमाल आर खान (KRK) ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर मदद का हाथ बढ़ाते हुए 10 लाख रुपये देने की पेशकश की और बॉलीवुड से अपील की कि सभी मिलकर करीब 5 करोड़ रुपये जुटाएं, ताकि राजपाल को राहत मिल सके।
सोनू सूद ने भी राजपाल यादव के समर्थन में कदम बढ़ाया और कहा कि वह अपनी एक फिल्म में उन्हें कास्ट करेंगे। गुरमीत चौधरी ने फिल्म इंडस्ट्री से उनके मुश्किल समय में साथ देने की अपील की। वहीं, बिहार के पूर्व मंत्री तेज प्रताप यादव ने भी 11 लाख रुपये की मदद की घोषणा की। सरेंडर से पहले राजपाल यादव ने मीडिया से बातचीत में कहा, “मेरे पास पैसे नहीं हैं… कोई रास्ता नजर नहीं आता। इस मुश्किल से मुझे अकेले ही निकलना होगा।”
वर्कफ्रंट की बात करें तो राजपाल यादव हाल ही में फिल्म ‘बेबी जॉन’ में नजर आए थे। आने वाले समय में वह अक्षय कुमार की फिल्मों ‘भूत बंगला’ और ‘वेलकम टू द जंगल’ में दिखाई देंगे। इंडस्ट्री से मिल रही मदद उनके लिए मुश्किल समय में राहत की उम्मीद जगाती है।