PM Modi Israel Visit: तेल अवीव पहुंचते ही नेतन्याहू ने किया भव्य स्वागत, प्रवासियों में उत्साह

Wed 25-Feb-2026,09:01 PM IST +05:30

ताजा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे Whatsapp Channel को Join करें |

Follow Us

PM Modi Israel Visit: तेल अवीव पहुंचते ही नेतन्याहू ने किया भव्य स्वागत, प्रवासियों में उत्साह PM Modi Israel Visit
  • तेल अवीव में पीएम मोदी का भव्य स्वागत.

  • नेतन्याहू से संक्षिप्त व्यक्तिगत मुलाकात.

  • प्रवासी भारतीयों और कलाकारों का उत्साहपूर्ण स्वागत.

Tel Aviv District / Tel Aviv :

Isreal / प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी अपनी राजकीय यात्रा पर आज इजराइल पहुंच गए। तेल अवीव हवाई अड्डे पर उनका भव्य और गर्मजोशी भरा स्वागत किया गया। खास बात यह रही कि इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू और उनकी पत्नी सारा नेतन्याहू स्वयं एयरपोर्ट पर मौजूद रहे और उन्होंने व्यक्तिगत रूप से प्रधानमंत्री मोदी की अगवानी की। औपचारिक स्वागत के दौरान दोनों देशों के बीच मजबूत रिश्तों की झलक साफ दिखाई दी।

स्वागत समारोह के बाद प्रधानमंत्री मोदी और प्रधानमंत्री नेतन्याहू के बीच एक संक्षिप्त व्यक्तिगत बैठक भी हुई। इस मुलाकात को दोनों देशों के बीच विश्वास और मित्रता का प्रतीक माना जा रहा है। माना जा रहा है कि आगामी बैठकों में रक्षा, तकनीक, कृषि, जल प्रबंधन और व्यापार जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों पर विस्तृत चर्चा होगी।

जब प्रधानमंत्री मोदी अपने होटल पहुंचे, तो वहां भारतीय प्रवासी समुदाय और यहूदी-भारतीय समुदाय के लोगों ने उनका जोरदार स्वागत किया। हाथों में भारतीय तिरंगा और इजराइली झंडा लिए लोग उत्साह के साथ उनका अभिनंदन करते नजर आए। माहौल पूरी तरह उत्सव जैसा था।

इस अवसर पर भारत और इजराइल के कलाकारों ने रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। संगीत और नृत्य के माध्यम से दोनों देशों की सांस्कृतिक विरासत को प्रदर्शित किया गया। यह कार्यक्रम भारत-इजराइल के गहरे और बहुआयामी संबंधों का जीवंत प्रतीक बन गया।