खीरी के मैगलगंज में आग का कहर
ताजा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे Whatsapp Channel को Join करें |
Magalganj Fire News
पिपरी अजीज गांव में उदल के मकान में आग.
घरेलू सामान जलकर राख, बड़ा नुकसान.
पुलिस व प्रशासन ने शुरू की जांच.
Kheri / लखीमपुर खीरी जिले के मैगलगंज थाना क्षेत्र के पिपरी अजीज गांव में शनिवार को अचानक आग लगने की घटना से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। गांव निवासी उदल के मकान में अज्ञात कारणों से आग लग गई, जिससे घर में रखा घरेलू सामान जलकर राख हो गया। आग इतनी तेजी से फैली कि परिवार के लोगों को संभलने का मौका तक नहीं मिला।
घटना के समय घर के सदस्य किसी तरह बाहर निकलकर अपनी जान बचाने में सफल रहे। आग लगने की सूचना मिलते ही आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और पानी व मिट्टी की मदद से आग बुझाने का प्रयास किया। काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका, लेकिन तब तक घर में रखा फर्नीचर, कपड़े, अनाज और अन्य जरूरी सामान जल चुका था।
सूचना मिलने पर स्थानीय पुलिस भी मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी ली। आग लगने के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल सका है। प्रशासन की ओर से नुकसान का आकलन किया जा रहा है।