महिला कांग्रेस का विस्तार, MP की नूरी खान और दीप्ति सिंह को राष्ट्रीय जिम्मेदारी

Wed 31-Dec-2025,01:12 PM IST +05:30

ताजा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे Whatsapp Channel को Join करें |

Follow Us

महिला कांग्रेस का विस्तार, MP की नूरी खान और दीप्ति सिंह को राष्ट्रीय जिम्मेदारी Mahila Congress National Executive Mp Leaders
  • नूरी खान को राष्ट्रीय महासचिव और दीप्ति सिंह को राष्ट्रीय सचिव बनाकर महिला नेतृत्व को मजबूत करने पर जोर दिया गया।

  • राजस्थान सहित अन्य राज्यों की 8 महिला नेताओं को भी महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय कार्यकारिणी में शामिल किया गया है।

Madhya Pradesh / Bhopal :

मध्यप्रदेश/ अखिल भारतीय महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए संगठन ने मध्यप्रदेश की दो प्रमुख महिला नेताओं को अहम जिम्मेदारियां सौंपी हैं। मध्यप्रदेश महिला कांग्रेस की वरिष्ठ नेता नूरी खान को राष्ट्रीय महासचिव नियुक्त किया गया है, जबकि प्रदेश कांग्रेस की प्रवक्ता दीप्ति सिंह को राष्ट्रीय सचिव बनाया गया है। इन नियुक्तियों को संगठन में महिला नेतृत्व को मजबूत करने की दिशा में बड़ा कदम माना जा रहा है।

नूरी खान इससे पहले मध्यप्रदेश महिला कांग्रेस की कार्यकारी अध्यक्ष के रूप में सक्रिय भूमिका निभा चुकी हैं। संगठनात्मक अनुभव, जमीनी पकड़ और महिला मुद्दों पर मुखर नेतृत्व के कारण उन्हें अब राष्ट्रीय स्तर पर महासचिव की जिम्मेदारी सौंपी गई है। पार्टी नेतृत्व को उम्मीद है कि उनके मार्गदर्शन में महिला कांग्रेस की गतिविधियों को नई दिशा और गति मिलेगी।

वहीं, कांग्रेस की तेजतर्रार प्रवक्ता दीप्ति सिंह को अखिल भारतीय महिला कांग्रेस का राष्ट्रीय सचिव बनाया गया है। संगठन में उनकी सक्रियता, मीडिया और जनसंपर्क में प्रभावी भूमिका को देखते हुए उन्हें यह दायित्व सौंपा गया है। माना जा रहा है कि वे संगठन की नीतियों और महिला मुद्दों को राष्ट्रीय मंच पर मजबूती से उठाएंगी।

इसके साथ ही महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय कार्यकारिणी में राजस्थान की 8 महिला नेताओं को भी शामिल किया गया है। पूर्व विधायक साफिया जुबेर को राष्ट्रीय महासचिव बनाया गया है। ममता वशिष्ठ, हेमलता चौधरी, रचना समलेटी और शमा बानो को राष्ट्रीय सचिव की जिम्मेदारी दी गई है। वहीं हुकम मीणा, शांता प्रिंस और संगीता गर्ग को नेशनल को-ऑर्डिनेटर नियुक्त किया गया है।

इन सभी नियुक्तियों की सूची संगठन महासचिव के.सी. वेणुगोपाल द्वारा जारी की गई है। पार्टी सूत्रों के अनुसार, यह विस्तार आगामी राजनीतिक रणनीति और महिला सशक्तिकरण को ध्यान में रखकर किया गया है।