सावित्रीबाई फुले की पुण्यतिथि पर अमित शाह ने दी श्रद्धांजलि

Tue 10-Mar-2026,12:02 PM IST +05:30

ताजा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे Whatsapp Channel को Join करें |

Follow Us

सावित्रीबाई फुले की पुण्यतिथि पर अमित शाह ने दी श्रद्धांजलि Amit-Shah-Tribute-Savitribai-Phule-Death-Anniversary
  • द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने सावित्रीबाई फुले की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि देते हुए महिलाओं की शिक्षा और सामाजिक समानता के लिए उनके योगदान को याद किया।

  • अमित शाह ने कहा कि सावित्रीबाई फुले ने देश के पहले बालिका विद्यालय की स्थापना कर महिलाओं की शिक्षा के क्षेत्र में ऐतिहासिक पहल की थी।

Delhi / Delhi :

Delhi/ केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री Amit Shah ने देश की महान समाज सुधारक Savitribai Phule को उनकी पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने सोशल मीडिया मंच X पर एक पोस्ट साझा करते हुए सावित्रीबाई फुले के सामाजिक और शैक्षिक योगदान को याद किया।

अमित शाह ने अपने संदेश में कहा कि सावित्रीबाई फुले ने उस दौर में महिलाओं को शिक्षा से जोड़ने का साहसिक अभियान शुरू किया, जब समाज में कई प्रकार की सामाजिक कुरीतियां और भेदभाव व्याप्त थे। उन्होंने महिलाओं और बालिकाओं के लिए शिक्षा के दरवाजे खोलने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

उन्होंने आगे कहा कि सावित्रीबाई फुले ने देश के पहले बालिका विद्यालय की स्थापना कर शिक्षा के क्षेत्र में ऐतिहासिक पहल की थी। उनका यह प्रयास महिलाओं को समान अधिकार और अवसर दिलाने की दिशा में एक बड़ा कदम साबित हुआ।

गृह मंत्री ने कहा कि सावित्रीबाई फुले ने समाज में समानता और शिक्षा के महत्व को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य किया। उनकी विचारधारा और संघर्ष आज भी समाज को प्रेरित करते हैं। अमित शाह ने उनकी पुण्यतिथि पर उन्हें नमन करते हुए उनके योगदान को देश के लिए अमूल्य बताया।