मोहन भागवत का छग दौरा तीसरे दिन जारी, CM साय भोरमदेव परियोजना का करेंगे भूमिपूजन

Thu 01-Jan-2026,12:51 PM IST +05:30

ताजा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे Whatsapp Channel को Join करें |

Follow Us

मोहन भागवत का छग दौरा तीसरे दिन जारी, CM साय भोरमदेव परियोजना का करेंगे भूमिपूजन Mohan Bhagwat Chhattisgarh Visit Day Three
  • मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत संग भोरमदेव कॉरिडोर विकास परियोजना का भूमिपूजन करेंगे।

  • राम मंदिर परिसर में आयोजित बैठक में विभिन्न समाजों, सामाजिक संगठनों और बुद्धिजीवी वर्ग के प्रतिनिधि होंगे शामिल।

Chhattisgarh / Kawardha :

छत्तीसगढ़/ राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के प्रमुख मोहन भागवत के छत्तीसगढ़ दौरे का आज तीसरा दिन है। दौरे के तीसरे दिन उनका फोकस सामाजिक समरसता और आपसी सद्भाव को मजबूत करने पर रहेगा। इसी क्रम में आज रायपुर स्थित राम मंदिर परिसर में आयोजित सद्भावना बैठक में वह शामिल होंगे। इस बैठक में विभिन्न समाजों के प्रतिनिधि, सामाजिक संगठनों के सदस्य और बुद्धिजीवी वर्ग को आमंत्रित किया गया है। बैठक में सामाजिक एकता, सांस्कृतिक मूल्यों और आपसी संवाद जैसे विषयों पर विचार-विमर्श किया जाएगा।

नववर्ष के पहले दिन प्रदेश के मंदिरों में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ देखी जा रही है। रायपुर के श्रीराम मंदिर सहित कई प्रमुख धार्मिक स्थलों पर सुबह से ही दर्शन के लिए लोगों की लंबी कतारें लगी हैं, जिससे धार्मिक माहौल बना हुआ है।

वहीं, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का आज का कार्यक्रम भी काफी महत्वपूर्ण है। मुख्यमंत्री आज केंद्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत के साथ कबीरधाम जिले स्थित भोरमदेव मंदिर जाएंगे। यहां भोरमदेव कॉरिडोर विकास परियोजना का भूमिपूजन किया जाएगा। मुख्यमंत्री की उपस्थिति में केंद्रीय मंत्री इस बहुप्रतीक्षित परियोजना की शुरुआत करेंगे।

मुख्यमंत्री दोपहर 1:20 बजे रायपुर के PHQ हेलीपैड से रवाना होंगे और शाम करीब 6 बजे कबीरधाम से वापस रायपुर लौटेंगे। यह परियोजना भोरमदेव मंदिर के पर्यटन और धार्मिक विकास को नई दिशा देने वाली मानी जा रही है।