Xiaomi EV | Xiaomi की इलेक्ट्रिक कारों की रिकॉर्ड डिलीवरी, क्या 2026 का लक्ष्य होगा पूरा?
ताजा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे Whatsapp Channel को Join करें |
Xiaomi EV Sales 2026
Xiaomi ने अक्टूबर में 50 हजार से अधिक इलेक्ट्रिक वाहन डिलीवर किए।
जनवरी से अक्टूबर तक कुल डिलीवरी लगभग 3.36 लाख वाहनों तक पहुंची।
कंपनी का 2026 में 5.5 लाख इलेक्ट्रिक वाहन डिलीवर करने का लक्ष्य।
स्मार्टफोन बाजार में अपनी पहचान बनाने वाली चीन की कंपनी Xiaomi अब इलेक्ट्रिक वाहन उद्योग में भी तेजी से आगे बढ़ रही है। अक्टूबर में कंपनी ने ऐसा रिकॉर्ड बनाया है, जो उसके पूरे साल के कारोबार की दिशा बदल सकता है। आखिर कितनी कारें डिलीवर हुईं?
चीन की दिग्गज स्मार्टफोन निर्माता कंपनी Xiaomi ने इलेक्ट्रिक वाहन बाजार में एक बड़ी उपलब्धि हासिल की है। कंपनी ने रविवार को जानकारी दी कि अक्टूबर 2026 में उसने 50 हजार से अधिक इलेक्ट्रिक वाहन डिलीवर किए। यह इस साल का अब तक का सबसे बड़ा मासिक आंकड़ा है।
Xiaomi अब अपने इलेक्ट्रिक वाहन कारोबार का तेजी से विस्तार कर रही है और उत्पादन बढ़ाकर 2026 के निर्धारित लक्ष्य को हासिल करने की तैयारी में जुटी है।
कंपनी के मुताबिक, जनवरी से अक्टूबर 2026 तक कुल डिलीवरी लगभग 3 लाख 36 हजार वाहनों तक पहुंच गई है। इससे पहले अगस्त में कंपनी ने 30 हजार से अधिक और सितंबर में 40 हजार से ज्यादा वाहन डिलीवर किए थे। अक्टूबर में 50 हजार का आंकड़ा पार करना कंपनी के लिए एक और महत्वपूर्ण उपलब्धि है।
Xiaomi ने वर्ष 2026 में कुल 5 लाख 50 हजार इलेक्ट्रिक वाहन डिलीवर करने का लक्ष्य रखा है। जनवरी से अक्टूबर तक की डिलीवरी इस लक्ष्य का लगभग 61 प्रतिशत है। यानी कंपनी को अपने वार्षिक लक्ष्य तक पहुंचने के लिए नवंबर और दिसंबर में भी मजबूत प्रदर्शन करना होगा।
अब देखना होगा कि क्या Xiaomi साल के आखिरी दो महीनों में अपनी बिक्री की रफ्तार बनाए रखते हुए 5.5 लाख वाहनों का लक्ष्य हासिल कर पाती है।