मुंह के कैंसर पर अलर्ट, ‘टू मिनट चेक’ अभियान से जागरूकता तेज

Fri 24-Apr-2026,12:47 PM IST +05:30

ताजा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे Whatsapp Channel को Join करें |

Follow Us

मुंह के कैंसर पर अलर्ट, ‘टू मिनट चेक’ अभियान से जागरूकता तेज Oral-Cancer-Awareness-Two-Minute-Check-India
  • मर्क स्पेशियलिटीज द्वारा शुरू किया गया “टू-मिनट एक्शन” अभियान लोगों को ओरल कैंसर के शुरुआती लक्षण पहचानने और समय रहते जांच कराने के लिए प्रेरित कर रहा है।

  • यह अभियान आत्म-परीक्षण और जागरूकता के माध्यम से ओरल कैंसर की रोकथाम और शुरुआती इलाज को बढ़ावा देने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल साबित हो रहा है।

  • विशेषज्ञों ने चेतावनी दी कि मुंह में छाले, निगलने में कठिनाई और गर्दन में सूजन जैसे संकेतों को नजरअंदाज करना खतरनाक हो सकता है।

Maharashtra / Mumbai :

मुंबई/ बदलती जीवनशैली और बढ़ते जोखिम कारकों के बीच हेड और नेक कैंसर के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं, जिनमें सबसे बड़ा हिस्सा मुंह के कैंसर का है। ऐसे में मर्क स्पेशियलिटीज प्राइवेट लिमिटेड  द्वारा शुरू किया गया “टू-मिनट एक्शन फॉर ओरल कैंसर प्रोटेक्शन” अभियान 'एक्ट अगेंस्ट ओरल कैंसर लोगों को सिर्फ दो मिनट में अपनी जांच करने और समय रहते सतर्क होने का संदेश दे रहा है।
 
इस पहल को समर्थन देते हुए एच.एन.रिलायंस फाउंडेशन अस्पताल की मेडिकल एंड प्रिसिजन ऑन्कोलॉजी डायरेक्टर और प्रसिद्ध ऑन्कोलॉजिस्ट डॉ. सेवांती लिमये ने मुंबईवासियों से अपील की है कि वे “महसूस करें, देखें और कार्रवाई करें” के मंत्र को अपनाएं।
 
डॉ. लिमये कहती हैं, “मुंह में लंबे समय तक रहने वाले छाले, निगलने में परेशानी, आवाज में बदलाव या गर्दन में सूजन जैसे संकेतों को नजरअंदाज न करें। समय पर पहचान ही इस बीमारी से बचाव का सबसे बड़ा हथियार है।”
 
यह अभियान न केवल जागरूकता बढ़ा रहा है, बल्कि लोगों को यह समझा रहा है कि नियमित आत्म-परीक्षण और शुरुआती लक्षणों पर ध्यान देकर इस गंभीर बीमारी को शुरुआती चरण में ही रोका जा सकता है।
 
(अनिल बेदाग)