बहरीन में ईरानी हमलों के समर्थन पर छह एशियाई गिरफ्तार

Tue 10-Mar-2026,04:46 PM IST +05:30

ताजा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे Whatsapp Channel को Join करें |

Follow Us

बहरीन में ईरानी हमलों के समर्थन पर छह एशियाई गिरफ्तार Bahrain-Arrests-Iran-Attack-Support-Video
  • बहरीन में ईरान के मिसाइल और ड्रोन हमलों का समर्थन करते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर साझा करने के आरोप में छह एशियाई नागरिक गिरफ्तार किए गए।

  • बहरीन सरकार ने नागरिकों और प्रवासियों से अपील की है कि वे सोशल मीडिया पर केवल सत्यापित और आधिकारिक जानकारी ही साझा करें।

Isfahan Province / Isfahan :

ईरान/ मध्य पूर्व के देश Bahrain में ईरान के मिसाइल और ड्रोन हमलों से जुड़े वीडियो सोशल मीडिया पर साझा करने और उनका समर्थन करने के आरोप में छह एशियाई नागरिकों को गिरफ्तार किया गया है। बहरीन के आंतरिक मंत्रालय के अनुसार गिरफ्तार किए गए लोगों में पांच Pakistan और एक Bangladesh का नागरिक शामिल है।

मंत्रालय के अनुसार यह कार्रवाई एंटी-साइबर क्राइम निदेशालय द्वारा की गई जांच के बाद की गई। अधिकारियों ने बताया कि संदिग्धों ने ईरान के हमलों से जुड़े वीडियो तैयार किए और उन्हें सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर पोस्ट तथा रीपोस्ट किया। इन पोस्टों के माध्यम से कथित तौर पर हमलों के प्रति सहानुभूति जताई गई और उनका समर्थन किया गया।

जांच एजेंसियों का कहना है कि आरोपियों की गतिविधियां देश की सुरक्षा और सामाजिक स्थिरता के लिए खतरा बन सकती थीं। अधिकारियों के अनुसार इन वीडियो को कई बार साझा किया गया, जिससे लोगों के बीच डर और भ्रम की स्थिति पैदा होने की आशंका थी।

बहरीन के आंतरिक मंत्रालय ने बताया कि आरोपियों ने केवल वीडियो रिकॉर्ड करने तक ही सीमित नहीं रहे, बल्कि उनसे संबंधित भ्रामक और अपुष्ट जानकारी भी ऑनलाइन प्रसारित की। जांच में पाया गया कि इन गतिविधियों से नागरिकों और प्रवासी समुदाय के बीच असुरक्षा की भावना फैल सकती थी।

जनरल डायरेक्टोरेट (एंटी-करप्शन, आर्थिक और इलेक्ट्रॉनिक सुरक्षा) की जांच में यह भी सामने आया कि सोशल मीडिया के माध्यम से गलत सूचना फैलाने से राष्ट्रीय सुरक्षा और सार्वजनिक व्यवस्था पर नकारात्मक प्रभाव पड़ सकता है। अधिकारियों का कहना है कि डिजिटल प्लेटफॉर्म का दुरुपयोग करके किसी भी प्रकार की उकसाने वाली या भ्रामक सामग्री फैलाना कानून के तहत अपराध है।

मंत्रालय के मुताबिक सभी आरोपियों को हिरासत में लेकर आगे की कानूनी कार्रवाई के लिए लोक अभियोजन (Public Prosecution) के पास भेज दिया गया है। अब इस मामले में विस्तृत जांच जारी है और दोष सिद्ध होने पर आरोपियों को कड़ी सजा का सामना करना पड़ सकता है।

इस घटना के बाद बहरीन सरकार ने नागरिकों और प्रवासियों से अपील की है कि वे सोशल मीडिया पर प्रसारित होने वाली किसी भी जानकारी को साझा करने से पहले उसकी सत्यता की जांच करें। अधिकारियों ने लोगों से आग्रह किया है कि केवल आधिकारिक स्रोतों से प्राप्त जानकारी पर ही भरोसा करें।

सरकार ने यह भी चेतावनी दी है कि बिना सत्यापन के अफवाहें, वीडियो या भ्रामक सामग्री साझा करने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। अधिकारियों का कहना है कि देश की सुरक्षा और सामाजिक शांति को नुकसान पहुंचाने वाली किसी भी गतिविधि को किसी भी परिस्थिति में स्वीकार नहीं किया जाएगा।