पश्चिम बंगाल में बड़ा राजनीतिक घटनाक्रम: राज्यपाल ने भंग की ममता सरकार, विधानसभा भी हुई भंग
ताजा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे Whatsapp Channel को Join करें |
Mamata Banerjee Government
पश्चिम बंगाल विधानसभा भंग की गई.
ममता बनर्जी की सरकार समाप्त.
चुनावी नतीजों के बाद राजनीतिक विवाद तेज.
Kolkata / पश्चिम बंगाल की राजनीति में बड़ा संवैधानिक घटनाक्रम सामने आया है। राज्यपाल आरएन रवि ने राज्य मंत्रिमंडल को भंग कर दिया है, जिसके बाद ममता बनर्जी अब मुख्यमंत्री पद पर नहीं रहीं। राजभवन की ओर से जारी आधिकारिक अधिसूचना में कहा गया है कि यह फैसला भारतीय संविधान के अनुच्छेद 174(2) के तहत लिया गया है। आदेश में स्पष्ट किया गया कि 7 मई 2026 से पश्चिम बंगाल विधानसभा भंग मानी जाएगी।
यह फैसला ऐसे समय में आया है जब विधानसभा चुनाव में हार के बाद ममता बनर्जी लगातार चुनाव प्रक्रिया पर सवाल उठा रही थीं। उन्होंने इस्तीफा देने से इनकार करते हुए कहा था कि उनकी पार्टी चुनाव नहीं हारी, बल्कि उसे “हराया गया” है। ममता ने आरोप लगाया कि चुनाव में ईवीएम गड़बड़ी और वोटों की हेराफेरी हुई, साथ ही Election Commission of India पर भी गंभीर आरोप लगाए।
Bharatiya Janata Party ने पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में बड़ी जीत दर्ज की है। इसके बाद राज्य में नई सरकार गठन की प्रक्रिया तेज हो गई है। बीजेपी नेताओं का कहना है कि जनता ने बदलाव के पक्ष में मतदान किया और अब संवैधानिक प्रक्रिया के तहत नई सरकार बनेगी।
राजनीतिक विश्लेषकों के अनुसार, यह घटनाक्रम पश्चिम बंगाल की राजनीति में एक बड़े बदलाव का संकेत है। ममता बनर्जी और तृणमूल कांग्रेस की लंबे समय से चली आ रही सत्ता अब खत्म हो चुकी है, जबकि बीजेपी राज्य में पहली बार सरकार बनाने की तैयारी में जुटी है। आने वाले दिनों में मुख्यमंत्री के नाम और नई कैबिनेट को लेकर राजनीतिक हलचल और तेज होने की संभावना है।