तमिलनाडु में विजय का दावा, 112 विधायकों का समर्थन, बहुमत से अभी दूर

Wed 06-May-2026,06:21 PM IST +05:30

ताजा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे Whatsapp Channel को Join करें |

Follow Us

तमिलनाडु में विजय का दावा, 112 विधायकों का समर्थन, बहुमत से अभी दूर Tamil-Nadu-Vijay-112-MLA-Support-Government-Claim
  • विजय ने 112 विधायकों के समर्थन के साथ सरकार बनाने का दावा पेश किया, लेकिन बहुमत के लिए 118 का आंकड़ा अभी बाकी।

  • कांग्रेस के 5 विधायकों का समर्थन मिला, जबकि VCK, लेफ्ट और PMK के रुख पर सरकार गठन निर्भर।

  • राज्यपाल ने स्थिर सरकार के लिए पूर्ण बहुमत का संकेत दिया, शपथ ग्रहण में देरी की संभावना बढ़ी।

Tamil Nadu / Chennai :

Tamil Nadu/ तमिलनाडु में नई सरकार के गठन को लेकर तेजी से घटनाक्रम बदल रहे हैं। TVK प्रमुख विजय ने राज्यपाल के समक्ष सरकार बनाने का दावा पेश करते हुए 112 विधायकों के समर्थन का पत्र सौंपा।

हालांकि, राज्यपाल ने स्पष्ट किया है कि स्थिर सरकार के लिए 118 विधायकों का समर्थन आवश्यक है। ऐसे में विजय फिलहाल बहुमत से छह सीट दूर हैं।सूत्रों के अनुसार, विजय ने राज्यपाल से मुलाकात के दौरान अतिरिक्त समय मांगा है ताकि वे अन्य दलों से समर्थन जुटा सकें।

वर्तमान स्थिति में TVK के पास 107 विधायक हैं, जबकि Indian National Congress के 5 विधायकों ने समर्थन दिया है, जिससे कुल संख्या 112 तक पहुंची है।अब नजर अन्य दलों पर टिकी है। Viduthalai Chiruthaigal Katchi (VCK) के 2 विधायक गुरुवार को समर्थन पर फैसला ले सकते हैं। वहीं, वाम दलों के 4 विधायक भी 8 मई तक अपना रुख स्पष्ट करेंगे।

इस बीच Pattali Makkal Katchi (PMK) के 4 विधायक विजय से मुलाकात कर चुके हैं, लेकिन उन्होंने अभी तक औपचारिक समर्थन पत्र नहीं दिया है।राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि यदि विजय को इन दलों का समर्थन मिल जाता है, तो वे आसानी से बहुमत का आंकड़ा पार कर सकते हैं।

वहीं, शपथ ग्रहण समारोह को लेकर भी अनिश्चितता बनी हुई है। पहले जहां 7 मई को शपथ की संभावना जताई जा रही थी, अब बहुमत स्पष्ट नहीं होने के कारण इसमें देरी हो सकती है।

तमिलनाडु की राजनीति में यह स्थिति बेहद दिलचस्प मोड़ पर पहुंच गई है, जहां हर छोटे दल का समर्थन सरकार गठन में निर्णायक भूमिका निभा सकता है। आने वाले कुछ दिन राज्य की राजनीति के लिए बेहद अहम साबित होंगे।