अभाविप महाकौशल प्रांत के सह-मंत्री बने अनमोल सोनकर

Mon 29-Dec-2025,08:07 PM IST +05:30

ताजा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे Whatsapp Channel को Join करें |

Follow Us

अभाविप महाकौशल प्रांत के सह-मंत्री बने अनमोल सोनकर Anmol-Sonkar-Appointed-ABVP-Mahakoshal-Province-Co-Secretary
  • छिंदवाड़ा में आयोजित अभाविप महाकौशल प्रांत के 58वें अधिवेशन में नई कार्यकारिणी की घोषणा की गई।

  • जबलपुर के अनमोल सोनकर को सर्वसम्मति से महाकौशल प्रांत का प्रांत सह-मंत्री नियुक्त किया गया।

  • अधिवेशन में शिक्षा, छात्र हित, सामाजिक दायित्व और संगठनात्मक मजबूती पर गहन मंथन हुआ।

Madhya Pradesh / Jabalpur :

जबलपुर/ अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अभाविप) महाकौशल प्रांत का 58वाँ प्रांत अधिवेशन दिनांक 24 से 26 दिसंबर 2025 तक छिंदवाड़ा में भव्य एवं अनुशासित वातावरण में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। तीन दिवसीय इस अधिवेशन में महाकोशल प्रांत के विभिन्न जिलों से आए हजारों कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों एवं छात्र-छात्राओं ने सक्रिय सहभागिता की।

अधिवेशन के दौरान शैक्षणिक सुधार, छात्र हित, सामाजिक दायित्व और राष्ट्रीय चेतना जैसे विषयों पर गहन विचार-विमर्श हुआ। साथ ही संगठन को अधिक मजबूत, प्रभावी और छात्र-केन्द्रित बनाने पर विशेष जोर दिया गया। इस अधिवेशन ने कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा और दिशा का संचार किया।

अधिवेशन के अंतिम दिवस संगठन की नई प्रांत कार्यकारिणी की घोषणा की गई। संगठन की लोकतांत्रिक परंपराओं के अनुरूप सर्वसम्मति से जबलपुर निवासी अनमोल सोनकर को महाकौशल प्रांत का प्रांत सह-मंत्री नियुक्त किया गया। उनकी नियुक्ति की घोषणा होते ही कार्यकर्ताओं में उत्साह और हर्ष का वातावरण देखने को मिला।

अनमोल सोनकर वर्तमान में रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय, जबलपुर से विधि (Law) की पढ़ाई कर रहे हैं। वे लंबे समय से अभाविप से जुड़े रहे हैं और संगठनात्मक कार्यों, छात्र समस्याओं के समाधान तथा वैचारिक गतिविधियों में उनकी सक्रिय भूमिका रही है। उनकी कार्यशैली, अनुशासन और छात्र हितों के प्रति प्रतिबद्धता को देखते हुए उन्हें यह महत्वपूर्ण दायित्व सौंपा गया है।

नई जिम्मेदारी मिलने के बाद अनमोल सोनकर ने संगठन के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे छात्र हित, शिक्षा की गुणवत्ता और राष्ट्र निर्माण के उद्देश्यों को लेकर पूरी निष्ठा से कार्य करेंगे।